Wednesday, April, 15,2026

प्रदेश में 200 ई-लाइब्रेरी और कोचिंग सेंटर स्थापित होंगे

जयपुर: डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सामाजिक न्याय और समावेशी विकास को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने नगरीय क्षेत्रों में 200 अंबेडकर ई-लाइब्रेरी स्थापित करने और जयपुर के मूंडला स्थित अंबेडकर पीठ पर आवासीय कोचिंग सेंटर शुरू करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' के मंत्र पर काम कर रही है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने बाबा साहेब के विचारों को सरकार की कार्यप्रणाली की आधारशिला बताते हुए उनके सपनों को साकार करने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को बड़ी सौगात दी। डीबीटी के माध्यम से पेंशन और पालनहार योजना के तहत 1,363 करोड़ रुपए की राशि हस्तांतरित की गई। 10 छात्रावास भवनों का लोकार्पण, 17 भवनों का शिलान्यास और जामडोली स्थित स्वयंसिद्धा परिसर में लाइब्रेरी का वर्चुअल उद्घाटन किया गया। एआई आधारित 'समाधान साथी' हेल्प डेस्क की भी शुरुआत की गई।

कांग्रेस ने केवल राजनीति के लिए वंचित वर्गों का किया उपयोग

मुख्यमंत्री ने बताया कि अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार के मामलों में 28 प्रतिशत से अधिक कमी आई है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाकर 1,450 रुपए किया गया है और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है, जिससे युवाओं को अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अंत्योदय की भावना के साथ वंचित वर्गों के सशक्तीकरण के लिए लगातार काम कर रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि उसने हमेशा बाबा साहेब को उचित सम्मान नहीं दिया और वंचित वर्गों का केवल राजनीतिक उपयोग किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार वास्तविक सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। समारोह को संबोधित करते हुए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री अविनाश गहलोत ने कहा कि सरकार बाबा साहेब के विजन को धरातल पर उतारने के लिए गंभीरता से कार्य कर रही है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery