Friday, March, 27,2026

पेट्रोल-डीजल, LPG और उर्वरक पर्याप्तः मुख्यमंत्री

जयपुर: मध्यपूर्व एशिया क्षेत्र में उत्पन्न परिस्थितियों के कारण कच्चे तेल, गैस और उर्वरकों की आपूर्ति पर संभावित असर की आशंकाओं के बीच मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में सर्वदलीय बैठक बुलाई। बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पादों, एलपीजी और उर्वरकों की उपलब्धता तथा आपूर्ति प्रबंधन की मौजूदा स्थिति सभी राजनीतिक दलों के साथ साझा की और उनके सुझाव भी आमंत्रित किए। विभिन्न दलों के नेताओं ने राज्य सरकार की सतर्कता और अब तक किए गए प्रबंधन प्रयासों की सराहना करते हुए भरोसा जताया कि मौजूदा परिस्थितियों में प्रदेश में आपूर्ति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सरकार के साथ मिलकर काम किया जाएगा। बैठक में सरकार और विपक्ष के बीच राज्यहित के मुद्दे पर सर्वदलीय एकता का संदेश भी देखने को मिला।

बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल-डीजल, एलपीजी तथा उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता है। उन्होंने सभी दलों और आमजन से अपील की कि किसी प्रकार की अफवाहों से बचें और घबराने की आवश्यकता नहीं है। समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए 181, 112 और 14435 हेल्पलाइन नंबर भी 24 घंटे सक्रिय रखे गए हैं। खाद्य मंत्री सुमित गोदारा और मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास के स्तर पर नियमित समीक्षा बैठकें आयोजित की जा रही हैं।

बोले... 'झूठ का शास्त्र चला रहे'

पूर्व सीएम अशोक गहलोत के आरोपों पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कड़ा पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि 'इंतजार शास्त्र नहीं, बल्कि झूठ का शास्त्र चलाया जा रहा है।' मुख्यमंत्री शर्मा ने पेपर लीक मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि उनकी सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए कई दोषियों को जेल भेजा है और यह अभियान लगातार जारी है। जल जीवन मिशन में कथित भ्रष्टाचार को लेकर भी विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्व सरकार के मंत्री और अधिकारी जेल जा रहे हैं और सूची अभी लंबी है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि भ्रष्टाचार करने वालों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा।

यूरिया और डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता पर चर्चा

मुख्यमंत्री ने कहा कि किसानों को यूरिया और डीएपी की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार मिलकर काम कर रही हैं। उन्होंने आमजन से एलपीजी के अवैध भंडारण और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन का सहयोग करने की अपील भी की। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने बताया कि घरेलू एलपीजी की डिलीवरी को अधिक पारदर्शी बनाने के लिए ओटीपी प्रणाली अनिवार्य की गई है। साथ ही डिलीवरी बॉय द्वारा ग्राहक की पासबुक में एंट्री करना भी जरूरी किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery