Tuesday, March, 31,2026

सुशासन, पारदर्शिता और सेवाभाव से बनाएं अपनी पहचान: भजनलाल

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रविवार को बिड़ला ऑडिटोरियम में राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाओं के नवनियुक्त लोक सेवकों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने नव-नियुक्त अधिकारियों को सुशासन की शपथ दिलाई और प्रशासनिक कार्यशैली, जनसेवा तथा भविष्य की चुनौतियों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।

मुख्यमंत्री भननलाल शर्मा ने घुमंतु समाज से आने वाले युवाओं की उपलब्धियों का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद प्रशासनिक सेवाओं तक पहुंचना संघर्ष, संकल्प और सफलता का अद्भुत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि ऐसे युवा पूरे समाज के लिए प्रेरणा हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि माता-पिता ने जिस विश्वास और आशा के साथ युवाओं को यहां तक पहुंचाया है, वे धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि परिश्रम व्यक्ति को पद तक पहुंचाता है, लेकिन सेवाभाव उसे जनता के दिलों में स्थायी स्थान दिलाता है। उन्होंने बताया कि सरकार ने पेपर लीक जैसी समस्याओं पर सख्ती से नियंत्रण किया है और भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर पारदर्शिता सुनिश्चित की है। युवाओं को रोजगार पाने के साथ-साथ रोजगार देने वाला बनने के लिए भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने नव-नियुक्त अधिकारियों के साथ वन-टू-वन संवाद भी किया। इसमें प्रशासनिक कार्यशैली, सुशासन, जनसमस्याओं के समाधान और भविष्य की प्राथमिकताओं पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनियुक्त लोक सेवकों ने कठिन परिश्रम, त्याग और समर्पण से यह सफलता हासिल की है। अब वे इस उपलब्धि से समाज को संक्ल प्रदान करें और राज्य को विकसित बनाने में योगदान दें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोक सेवक जनता की समस्याओं को गहराई से सुनें, समझें और समय-सीमा में समाधान करें। यही एक सफल और लोकप्रिय अधिकारी की पहचान है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनियुक्त लोक सेवक राज्य के नैतिक आधार स्तंभ हैं। उनके आबरण से पूरे विभाग की कार्य संस्कृति तय होती है।

स्वास्थ्य और स्वरोजगार का दिया संदेश

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि तन और मन से स्वस्थ रहना सुखी जीवन का मूल आधार है। देश की तरुणाई को सक्रिय और ऊर्जावान बनाए रखने के लिए स्वास्थ्य आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे अपने जीवन को सही दिशा में आगे बढ़ाएं और समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान दें। भजनलाल शर्मा ने रविवार को जयपुर के अजमेर रोड स्थित महिंद्रा वर्ल्ड सिटी में द - टाइम्स ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित हाफ मैराथन का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने - सवा दो साल में युवाओं के लिए सरकारी और निजी नौकरियों के साथ-साथ स्वरोजगार के अवसर भी बढ़ाए हैं। युवाओं को चाहिए कि वे सरकार की योजनाओं का लाभउठाएं और उन्हें अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास करें। मुख्यमंत्री ने हाफ मैराथन को फ्लैग ऑफ करने के बाद पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इस अवसर पर अनुराग अग्रवाल, अमित कुमार सिन्हा सहित बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

अधिकारियों ने साझा किए अनुभव

इस अवसर पर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश को कृषि, औद्योगिक निवेश, हरित ऊर्जा और पर्यटन के क्षेत्र में अग्रणी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम में मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, आईएएस भास्कर सावंत, आईएएस श्रेया गुहा और आईएएस अर्चना सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

संवाद के दौरान RAS अफसर हरकंवर माली हुई भावुक

संवाद के दौरान नव-नियुक्त आरएएस अधिकारी हर कवर माली भावुक हो गई। उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि यदि आरएएस भर्ती परीक्षा 2023 निष्पक्ष नहीं होती, तो वे आज इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाती। निष्पक्ष परीक्षा के कारण ही कठिन परिस्थितियों के बावजूद यहां तक पहुंचना संभव हुआ। नेत्रहीन नव-नियुक्त लोक सेवक मुकेश कीर ने अपने संघर्ष की कहानी साझा करते हुए कहा कि उनकी सफलता में उनके माता-पिता का बड़ा योगदान है। पारदर्शी और निष्पक्ष व्यवस्था के कारण ही वे इस मुकाम तक पहुंच सके। संवाद कार्यक्रम में राजश्री पारीक, नेहा जैन, आनंद पटेल और कुशल चौधरी ने अपनी तैयारी और संघर्ष के अनुभव साझा किए।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery