Friday, June, 27,2025

भगवान सिंह रोलसाहबसर पंचतत्व में विलीन

जयपुर: श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक और सामाजिक चेतना के पुरोधा भगवान सिंह रोलसाहबसर का गुरुवार रात जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल में निधन हो गया। ये 81 वर्ष के थे और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। शुक्रवार को उनकी पार्थिव देह को संघ शक्ति भवन में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ सहित कई जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में झोटवाड़ा स्थित लता सर्किल श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। श्री क्षत्रिय युवक संघ के प्रमुख लक्ष्मण सिंह बैण्यांकाबास ने उन्हें मुखाग्नि दी। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि रोलसाहबसर ने अपना पूरा जीवन युवा पीढ़ी में मुसंस्कार और अनुशासन का भाव पैदा करने में लगा दिया। उन्होंने युवा पीढ़ी को अनुशासन, सुसंस्कार और सेवा का पाठ पढ़ाया।

उनका जीवन समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। श्री क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलमाहवसर के निधन पर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, डॉ. प्रेमचंद बैरवा, मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, भाजपा के हरियाणा प्रभारी और पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां, राजेंद्र राठौड़, अशोक परनामी, अरुण चतुर्वेदी, श्रवण सिंह बगड़ी, भूपेंद्र सैनी, विधायक रविंद्र सिंह भाटी, भंवर सिंह भाटी, धर्मेंद्र राठौड़, प्रताप सिंह खाचरियावास, गोपाल शर्मा, कांग्रेस नेता हेमाराम चौधरी, पूर्व सांसद रामचरण बोहरा, बालेंदु सिंह शेखावत सहित कई नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने संघ शक्ति मुख्यालय पहुंचकर रोलसाहबसर को श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery