Monday, June, 01,2026

बीएड से घटा मोह, प्रोफेशनल कोर्स में बढ़ा छात्रों का रुझान

जयपुर: प्रदेश में उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। कभी शिक्षक बनने के लिए सबसे लोकप्रिय माने जाने वाले बीएड कोर्स से अब छात्रों का मोहभंग होता नजर आ रहा है। वहीं दूसरी ओर लॉ, प्रतियोगी परीक्षाओं और अन्य प्रोफेशनल कोर्स की ओर युवाओं का झुकाव तेजी से बढ़ रहा है। राज्य में बीएड में प्रवेश के लिए आयोजित प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (पीटीईटी 2026) में इस साल केवल 65 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं, जो पिछले वर्षों की तुलना में बेहद कम हैं। पीटीईटी के लिए यह गत 4 साल में सबसे बड़ी गिरावट है और यह गत सालों में सबसे कम है।

4 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए/बीएससी बीएड कोर्स बंद होना भी एक कारण

जयपुर में निजी बीएड कॉलेज संचालक आशीष कुमार का मानना है कि इस बार केवल 2 वर्षीय बीएड कोर्स के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं, जबकि 4 वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए/बीएससी बीएड कोर्स नहीं होने से भी संख्या में बड़ी कमी आई है। ऐसे में अब स्टूडेंट्स ने गत वर्ष से कोर्स बंद होने के कारण अन्य डिग्री कोर्स व डिप्लोमा कोर्स की ओर रुख कर लिया है। बैचलर डिग्री के बाद बीएड दो वर्ष की और 12वीं के बाद इंटीग्रेटेड बीए/बीएससी बीएड कोर्स 4 वर्षीय कोर्स था। ऐसे में चार वर्षीय कोर्स के लिए फिर भी रुझान था। अब स्टूडेंट्स जॉब ऑरिएंटेंड हो गया है। बीएड करने के बाद पहले शिक्षक बनने के लिए एंट्रेस टेस्ट और फिर विषय के अनुसार पद और अन्य तरह से शिक्षक भर्ती ही विकल्प रहता था। वहीं निजी क्षेत्र में स्कोप कम है। ऐसे में अब स्टूडेंट्स तुरंत अन्य प्रोफेशनल कोर्स की तरफ बढ़ रहे हैं, जिससे डिग्री पूरी होने के साथ-साथ वह लर्निंग के साथ अर्निंग भी शुरू कर सके।

सरकारी नौकरी और मल्टी ऑप्शन स्ट्रैटेजी

शिक्षाविद् डॉ. हेमलता शर्मा का कहना है कि विद्यार्थी अब सीथे बीएड जैसे पारंपरिक कोर्स करने के बजाय सामान्य ग्रेजुएशन के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं (SSC, UPSC, RPSC) की तैयारी करने में जुटे हैं। वहीं लॉ, मैनेजमेंट, आईटी जैसे प्रोफेशनल कोर्स की ओर बढ़ रहे हैं। इससे वह सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ ही वह अपनी डिग्री पूरी कर सके। लॉ भी अब एक बेहतर ऑप्शन हो गया है, क्योंकि डिग्री पूरी करने के साथ ही किसी भी सीनियर के साथ प्रेक्टिस शुरू की जा सकती है। इसके साथ-साथ एआई, एनिमेशन, कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर, हार्डवेयर व डिजाइन, लैब टेक्निशियन, फार्मासिस्ट, नर्सिंग, ओटी हेल्पर व अन्य कोर्स हैं जिनकी निजी व सरकारी क्षेत्र में डिमांड है, जिससे युवाओं को जॉब मिल जाती हैं।

वहीं सरकारी नौकरी में भी रूझान बढ़ रहा है। प्रदेश में समान पात्रता परीक्षा (सीईटी) में 23 भर्तियों के लिए आवेदन लिए जाते हैं। इसमें प्रदेशभर से करीब 20 लाख युवा आवेदन कर रहे हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि सरकारी नौकरी और प्रोफेशनल तुरंत जॉब देने वाले कोर्स की ओर अब ज्यादा रुझान है। स्टूडेंट्स अब लंबा इंतजार डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक सेवा या अन्य ए या बी ग्रेड की सेवाओं के लिए ही कर रहे हैं। प्रदेश में शिक्षा का ट्रेंड तेजी से बदल रहा है। बीएड जैसे पारंपरिक कोर्स की लोकप्रियता घट रही है, जबकि प्रोफेशनल और करियर-ओरिएंटेड विकल्पों की मांग बढ़ रही है। आने वाले समय में यह बदलाव उच्च शिक्षा की नीतियों और संस्थानों की संरचना को भी प्रभावित कर सकता है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery