Tuesday, April, 21,2026

पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग

जयपुर/बालोतरा: पचपदरा में स्थित देश की सबसे बड़ी ऑयल रिफाइनरी में सोमवार दोपहर अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह हादसा ऐसे समय हुआ, जब एक दिन बाद ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का उद्घाटन करने जा रहे थे। घटना के बाद उद्घाटन कार्यक्रम को तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दिया गया है। यह आग HPCL की क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) के पास लगी, जहां से कुछ ही देर में धुएं के घने गुबार आसमान में उठने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर करीब 2 बजे CDU और वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट (VDU) के बीच मशीनों में घर्षण (फ्रिक्शन) हुआ, जिससे चिंगारी निकली और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया।

क्या है आग लगने का मुख्य कारण?

पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने के कारण का प्रारंभिक खुलासा हो गया है। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) के अनुसार, हीट एक्सचेंजर सर्किट में लगे एक वाल्व या फ्लैंज से हाइड्रोकार्बन के रिसाव के चलते आग भड़की। प्रथम दृष्ट्या इसी रिसाव को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। कंपनी ने बताया कि आग हीट एक्सचेंजर स्टैक तक ही सीमित रही। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU), वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट (VDU) और संबंधित सेक्शन की अन्य यूनिटों को तुरंत अलग कर दिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

सीएम का घटना पर तुरंत एक्शन आज करेंगे रिफाइनरी का दौरा

पचपदरा रिफाइनरी में आग लगने की घटना पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों और रिफाइनरी प्रबंधन से तुरंत संपर्क कर स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए सुरक्षा मानकों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रदेशवासियों की उम्मीदों से जुड़ी इस महत्वपूर्ण रिफाइनरी का उद्घाटन जल्द ही किया जाएगा। सीएम मंगलवार दोपहर 12:30 बजे पचपदरा रिफाइनरी का दौरा कर घटनास्थल का निरीक्षण करेंगे और हालात की समीक्षा करेंगे। इस दौरान उनके साथ मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास भी मौजूद रहेंगे।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड और राज्य प्रशासन की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के चलते आग पर जल्द ही काबू पा लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि या घायल होने की सूचना नहीं है और रिफाइनरी की सभी इकाइयां संरचनात्मक रूप से सुरक्षित बताई गई हैं। मंत्रालय ने कहा कि आग के कारण और यूनिट पर इसके प्रभाव का आकलन आंतरिक और बाहरी विशेषज्ञों की एक टीम द्वारा किया जा रहा है।

कैसे फैल गई आग ?

CDU यूनिट में पाइपलाइन के जरिए आने वाला कच्चा तेल पहले प्रोसेस होता है। इसके बाद बचा हुआ तेल VDU यूनिट में भेजा जाता है। दोनों यूनिट्स के बीच लगातार उच्च तापमान और दबाव बना रहता है। सोमवार को मशीनों के समन्वय में गड़बड़ी के कारण घर्षण हुआ और स्पार्क उत्पन्न हुआ। ऑयल की अधिकता और ज्वलनशील गैसों की मौजूदगी ने आग को तेजी से फैलाया।

सभी कर्मचारी सुरक्षितः मुख्य सचिव

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने पचपदरा रिफाइनरी में हुए हादसे को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। जोधपुर सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है और यह घटना कूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) में हुई थी। उन्होंने बताया कि रिफाइनरी के इंजीनियरों ने समय रहते स्थिति संभाल ली, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई और सभी कर्मचारी व मजदूर सुरक्षित है। मुख्य सचिव ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच करवाई जाएगी।

उद्घाटन स्थगित नई तारीख जल्द

पेट्रोलियम मंत्रालय ने 'एक्स' पर जानकारी देते हुए बताया कि आग की घटना के चलते 21 अप्रैल को प्रस्तावित उद्घाटन कार्यक्रम को स्थगित कर दिया गया है। नई तारीख जल्द घोषित की जाएगी। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि आग लगने के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सुधारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

फर्स्ट इंडिया न्यूज पर सबसे पहलेः आग से लेकर - पीएम दौरा स्थगित तक हर अपडेट

बाड़मेर जिले के पचपदरा स्थित रिफाइनरी में लगी भीषण आग की खबर सबसे पहले फर्स्ट इंडिया न्यूज ने दर्शकों तक पहुंचाई। घटना के तुरंत बाद मौके से लाइव प्रसारण कर हालात की जानकारी दी गई, जब दमकल टीमें आग बुझाने में जुटी थी और परिसर में अफरा-तफरी का माहौल था। इस बड़ी घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मंगलवार को प्रस्तावित दौरा और रिफाइनरी का उद्घाटन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। दौरा टलने और कार्यक्रम रद्द होने की खबर भी सबसे पहले फर्स्ट इंडिया न्यूज ने ही प्रसारित की।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery