Tuesday, July, 14,2026

एफसीआई में गार्ड की नौकरी कर रहे 28 फर्जी पूर्व सैनिक गिरफ्तार

जयपुर: आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने शुक्रवार को ऑपरेशन 'स्क्वायर पिरामिड' के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में फर्जी पूर्व सैनिक बनकर काम कर रहे 28 सुरक्षा गार्डों को गिरफ्तार कर लिया।

ये सभी आरोपी फर्जी एक्स आर्मी दस्तावेजों के सहारे सिक्योरिटी एजेंसियों के माध्यम से एफसीआई के गोदामों में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहे थे। इनकी गिरफ्तारी एफसीआई के राजस्थान स्थित 31 डिपो और गोदामों पर एक साथ दबिश देकर की गई। एटीएस के आईजी विकास कुमार ने बताया कि इनपुट मिला था कि एफसीआई में कुछ व्यक्ति पूर्व सैनिकों के फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी कर रहे हैं।

इसको गंभीरता से लेते हुए एडीजी वी.के. सिंह के निर्देश पर ऑपरेशन 'स्क्वायर पिरामिड' शुरू किया गया। शुरुआती जांच में यह भी पाया गया कि इन फर्जी नियुक्तियों में कई सिक्योरिटी एजेंसियों की भूमिका संदिग्ध है। मामले में तीन एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है।

यूं चलता था खेल

एटीएस की जांच में सामने आया कि यह गिरोह जरूरतमंद या परिचित लोगों से 30 से 50 हजार रुपए लेकर आर्मी के फर्जी दस्तावेज तैयार करता था। इसके बाद संबंधित व्यक्ति को पूर्व सैनिक के रूप में सिक्योरिटी एजेंसी के जरिए एफसीआई में नियुक्त करवा दिया जाता था। नौकरी लगने के बाद हर महीने 3 से 5 हजार रुपए की कमीशन राशि गिरोह को दी जाती थी। कुछ मामलों में एकमुश्त रकम भी वसूली गई।

इनको किया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में बहादुर सिंह भाटी, नरेंद्र सिंह नटवर, रामप्रसाद मीना, यशपाल सिंह, कालू सिंह, भोलूराम, राजेश सिंह, गोपाल सिंह, हिम्मत सिंह, विजय सिंह, पप्पू सिंह, सुमेर सिंह, अतरूप सिंह, महेंद्र मीना सहित 28 लोग शामिल हैं। इनके पास से फर्जी आर्मी कार्ड, पीपीओ, डिस्चार्ज सर्टिफिकेट और आर्मी यूनिफॉर्म में फोटो जब्त किए गए हैं।

गार्ड्स को प्रशिक्षण के बहाने किया एकत्रित

एटीएस ने ऑपरेशन के लिए एफसीआई के 31 ठिकानों को चिह्नित किया और वहां कार्यरत सिक्योरिटी गार्ड्स को प्रशिक्षण कार्यक्रम के बहाने एकत्रित किया गया। मौके पर इनसे पूर्व सैनिक होने के दस्तावेज जैसे पीपीओ नंबर, पहचान पत्र, कैंटीन कार्ड, वर्दी में फोटो आदि एकत्र कर एटीएस मुख्यालय स्थित अस्थायी कंट्रोल रूम में जांच के लिए भेजे गए। दस्तावेजों के सत्यापन के बाद पाया गया कि 28 गार्ड कभी भारतीय सेना में कार्यरत ही नहीं रहे।

बड़े मगरमच्छों पर गिरेगी गाज

एटीएस का मानना है कि यह सिर्फ शुरुआत है। जांच में सामने आया है कि यह एक बड़ा संगठित गिरोह है, जिसमें कई प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसियों, दलालों और उच्च स्तर के लोगों की संलिप्तता हो सकती है। आने वाले दिनों में बड़ी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery