Friday, December, 26,2025

अटल स्मृति वर्ष पर कवि सम्मेलन कल

जयपुर: भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मशताब्दी वर्ष को 'अटल स्मृति वर्ष' के रूप में मनाने के लिए राजस्थान भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को प्रदेश पार्टी मुख्यालय में अटल स्मृति वर्ष आयोजन की प्रदेश स्तरीय समिति की बैठक हुई। बैठक में सांसद
घनश्याम तिवाड़ी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, प्रदेश मंत्री नारायण मीणा, विधायक गोपाल शर्मा, विधायक बाल मुकुंदाचार्य, अमित गोयल, अंकित चेची, पुनीत कर्णावट, शंकर गौरा, अखिल शुक्ला और शैलेंद्र भार्गव आदि मौजूद रहे। बैठक में 23 दिसंबर को प्रदेश स्तर पर कवि सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। वहीं प्रदेश मुख्यालय में ही सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबजादों की शहादत को याद करने के लिए मनाए जाने वाले "बीर बाल दिवस" के आयोजन हेतु प्रदेश स्तरीय समिति की अलग बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल सिंह टीटी ने की।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery