Friday, December, 26,2025

BJP ने किया दीपदान, CM ने अर्पित किए श्रद्धासुमन

जयपुर: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर बुधवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में दीपदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बागड़ी, भूपेंद्र सैनी, मिथिलेश गौतम, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश कार्यालय प्रभारी मुकेश पारीक सहित कई पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि अटल जी हमारे प्रेरणापुंज हैं, उनका राष्ट्रवाद और सुशासन का विजन आज भी हमें दिशा दिखाता है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने वाजपेयी को 'अजात शत्रु' बताते हुए कहा कि उन्होंने राजनीतिक क्षेत्र में कई अनुकरणीय दृष्टांत प्रस्तुत किए। उन्होंने अटल जी को संगठन का वटवृक्ष बताया। राठौड़ ने केंद्र सरकार द्वारा अरावली में खनन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वन और पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया।

सुशासन दिवस पर राज्यस्तरीय कार्यक्रम

25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर सचिवालय में मुख्य कार्यक्रम होगा। गुरुवार सुबह 9:30 बजे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कर्मचारियों को सुशासन शपथ दिलाएंगे और अटल जी की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। राज्य, संभाग और जिला स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित होंगे। सुबह 11 बजे एचसीएम रीपा में राज्यस्तरीय कार्यक्रम होगा। इसका उद्देश्य पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन को बढ़ावा देना है। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

गहलोत ने लगाया अरावली में नए पट्टे बांटने का आरोप

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अरावली प्रकरण में केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सुप्रीम कोर्ट के 20 नवंबर 2025 के फैसले के बावजूद अरावली में 50 खनन पट्टों की नीलामी जारी है। गहलोत ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने MPSM प्लान तैयार होने तक नए पट्टों पर रोक लगाई है, फिर सरकार किस आधार पर नीलामी कर रही है?

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery