Friday, December, 26,2025

श्रद्धा और संकल्प के साथ मनाई वाजपेयी की जयंती

जयपुर: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर भाजपा प्रदेश कार्यालय में उन्हें श्रद्धा और संकल्प के साथ स्मरण किया गया। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने अटल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की और उनके जीवन को राष्ट्रसेवा की अमूल्य विरासत बताया।

राठौड़ ने कहा कि अटल जी संयम, मर्यादा और राष्ट्र सर्वोपरि के प्रतीक थे। उनकी राजनीति संवाद व संवैधानिक मूल्यों पर आधारित रही। स्वर्णिम चतुर्भुज, आईटी दूरसंचार क्रांति और सर्व शिक्षा अभियान जैसे कार्यों से देश को नई दिशा मिली। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा, उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, महामंत्री श्रवण बगड़ी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery