Friday, December, 26,2025

विश्वास, संवाद और परिणाम होना चाहिए सुशासन का आधारः मुख्यमंत्री

जयपुर: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पर प्रदेशभर में सुशासन दिवस मनाया गया। शासन सचिवालय, विभिन्न विभागों, पुलिस मुख्यालय और जिलों में अधिकारियों व कर्मचारियों ने सुशासन की शपथ ली और अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शासन सचिवालय में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में अटल बिहारी वाजपेयी को नमन करते हुए कहा कि सुशासन विश्वास, संवाद और परिणाम पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने पारदर्शी और नागरिक केंद्रित प्रशासन पर जोर देते हुए कहा कि अटल जी का जीवन और दर्शन हमें सिखाता है कि शासन-प्रशासन का मुख्य उद्देश्य जनसेवा होना चाहिए। सुशासन एक सतत प्रक्रिया है, जिसका केंद्र बिंदु योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। सीएम ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मंत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार का न अभाव होना चाहिए न दबाव। कार्यक्रम में मख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बदलते भारत और राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर नव उत्थान की बात कही। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। वीसी से जिला स्तर के अधिकारी भी जड़े।

उपमुख्यमंत्री ने अर्पित की पुष्पांजलि

उपमुख्यमंत्री डी. प्रेमचंद बैस्वा ने अपने आवास पर अटल जी को पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने अटल जी को भारतीय राजनीति के अजातशत्रु और सुशासन की प्रतिमूर्ति बताया।

विभिन्न विभागों में शपथ-श्रद्धांजलि कार्यक्रम

सुशासन दिक्स के अवसर पर प्रदेश के कई विभागों में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित हुए। पुलिस मुख्यालय में डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने वाजपेयी को पुष्पांजलि अर्पित कर कर्मियों को शपथ ग्रहण कराई। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के अंबेडकर भवन मुख्यालय में निदेशक आशीष मोदी ने कर्मचारियों को जवाबदेही और संवेदनशीलता से कार्य करने की शपथ दिलाई। पशुपालन विभाग में शासन सचिव समित शर्मा ने अधिकारियों-कर्मचारियों को पारदर्शिता, जवाबदेही और भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहनशीलता की शपथ दिलाई। वहीं, उद्योग भवन में अतिरिक्त मुख्य सचिव शिखर अग्रवाल ने कार्मिको को सुशासन की शपथ दिलाई। जिला कलेक्ट्रेट स्तर पर भी कार्यक्रम हुए, जहां मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सीधा प्रसारण दिखाया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery