Friday, April, 17,2026

महिला सशक्तीकरण की नींव कांग्रेस ने रखी थी: गहलोत

जयपुर: केंद्र सरकार महिला आरक्षण विधेयक को लागू करने की तैयारी में है, जिसको लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि उनकी पार्टी हमेशा से महिलाओं को राजनीतिक अधिकार देने की सबसे बड़ी समर्थक रही है और यह कांग्रेस का ही विजन है। गहलोत ने कहा कि पिछले 25-30 वर्षों में लाखों महिलाओं के ग्रासरूट स्तर पर राजनीति में आने और नेतृत्व विकसित करने का श्रेय राजीव गांधी और कांग्रेस पार्टी को जाता है, जिन्होंने पंचायती राज और स्थानीय निकायों में महिलाओं को आरक्षण देने की पहल की थी। गहलोत ने कहा कि राजीव गांधी का सपना था, जिसे आगे बढ़ाया गया।

उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस मौके पर राजीव गांधी और यूपीए सरकार के प्रयासों को याद करना चाहिए था, जिससे सदन में सकारात्मक माहौल बनता, लेकिन प्रधानमंत्री ने अपने वक्तव्य में यह संदेश देने की कोशिश की कि कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल महिला आरक्षण के विरोधी हैं, जो पूरी तरह गलत है। 

पक्ष-विपक्ष को साथ लेकर चलना चाहिए

अशोक गहलोत ने स्पष्ट किया कि महिला आरक्षण के खिलाफ कोई भी राजनीतिक दल नहीं है, लेकिन इस मुद्दे की आड़ में परिसीमन जैसे संवेदनशील विषय को आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस पर दक्षिण भारत के राज्यों सहित सभी हितधारकों से व्यापक चर्चा की गई है। उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस की ही सोच थी कि देश को प्रथम महिला राष्ट्रपति के तौर पर प्रतिभा पाटिल मिलीं। मीरा कुमार महिला स्पीकर बनीं और महिला प्रधानमंत्री के रूप में इंदिरा गांधी का नेतृत्व मिला। साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष आज तक कोई महिला नहीं बन सकी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery