Thursday, February, 12,2026

'बजट ने समाज के हर वर्ग को किया हताश'

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान विधानसभा में पेश राज्य बजट 2026-27 को निराशाजनक करार देते हुए कहा कि यह बजट प्रदेश की जनता के व्यापक हितों को ध्यान में रखने में विफल रहा है। गहलोत ने कहा कि समाज का हर वर्ग इस बजट को देखकर हताश होगा और सरकार ने विकास, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में ठोस कदम नहीं उठाए हैं।

गहलोत ने रिफाइनरी और ईआरसीपी जैसे बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का उल्लेख नहीं किए जाने पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पिछले बजट में रिफाइनरी का उद्घाटन अगस्त 2025 तक करने की घोषणा की गई थी, लेकिन आज तक इसका कोई परिणाम सामने नहीं आया। सामाजिक सुरक्षा पेंशन में बढ़ोतरी का कोई प्रावधान नहीं होने से 90 लाख से अधिक लाभार्थियों में निराशा का माहौल है। उन्होंने पांच साल में चार लाख सरकारी नौकरियों की उम्मीद लगाए बैठे युवाओं के लिए किसी बड़ी भर्ती की घोषणा न होने को भी निराशाजनक बताया। गहलोत ने स्टेट टेस्टिंग एजेंसी (STA) की स्थापना की घोषणा पर व्यंग्य करते हुए कहा कि यह केवल OMR घोटाले के मुद्दे से ध्यान हटाने की कोशिश लगती है, जबकि राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में रिक्तियां अब तक भरी नहीं गई हैं।

असफलताओं को छिपाने का प्रयास

गहलोत ने कहा कि यह बजट न केवल जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा, बल्कि प्रदेश की राजनीतिक और प्रशासनिक असफलताओं को छिपाने का प्रयास प्रतीत होता है।

धरातल पर नहीं दिखा विकास

पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई अन्नपूर्णा राशन किट और चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना को लेकर कहा कि इन योजनाओं को लेकर आज तक जनता भ्रमित है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य बीमा योजना में बीमा राशि घटकर पांच लाख रुपए रह गई है, जबकि कागजों में यह अब भी 25 लाख रुपए दर्शाई जा रही है। इसे स्पष्ट करने के लिए सरकार को तुरंत घोषणा करनी चाहिए थी। गहलोत ने कहा कि राज्य के सरकारी कर्मचारियों और मीडिया वर्ग के लिए बजट में कोई राहत या घोषणा नहीं की गई। नए जिलों के बुनियादी ढांचे के लिए लगातार घोषणाएं की जा रही हैं, लेकिन पिछले दो वर्षों में कितने मिनी सचिवालय बन पाए, इसकी जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने जल कनेक्शन के क्षेत्र में भी भाजपा सरकार की विफलता पर चिंता व्यक्त की। पिछले दो वर्षों में 45 लाख नल कनेक्शन देने का वादा पूरा नहीं हुआ और केवल 14 लाख जल कनेक्शन ही लगाए जा सके। गहलोत ने कहा कि भाजपा सरकार की यह खुली असफलता जनता के विश्वास को कमजोर करती है, जबकि कांग्रेस सरकार ने हमेशा घोषणाओं को धरातल पर उतारा और जनप्रतिनिधियों के क्षेत्रों में ठोस विकास सुनिश्चित किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery