Friday, July, 03,2026

मस्जिद-मदरसों पर की जा रही कार्रवाई निंदनीयः गहलोत

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान के पाकिस्तान सीमा से सटे जिलों में मस्जिदों और मदरसों पर की जा रही कार्रवाई को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सीमावर्ती जिलों में आजादी के बाद से हमेशा सौहार्दपूर्ण माहौल रहा है और यहां कभी सांप्रदायिक तनाव की स्थिति नहीं बनी। गहलोत ने कहा कि देशभर में चाहे जैसा भी सांप्रदायिक माहौल रहा हो, लेकिन राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोगों ने हमेशा एक-दूसरे के धार्मिक स्थलों का सम्मान किया है। उन्होंने कहा कि 1965 और 1971 के युद्धों के दौरान भी सभी धमों के लोगों ने सेना और सरकार का पूरा सहयोग किया। उन्होंने आरोप लगाया कि केवल तनाव और ध्रुवीकरण पैदा करने के उद्देश्य से मस्जिदों और मदरसों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery