Wednesday, May, 27,2026

'राज्य सरकार के पास महंगाई नियंत्रण की कोई योजना नहीं'

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट ने राज्य और केंद्र सरकार पर महंगाई, पेट्रोल-डीजल-सीएनजी की बढ़ती कीमतों और निकाय चुनावों में देरी को लेकर हमला बोला है। गहलोत ने कहा कि देश में पेट्रोल, डीजल और गैस की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता पर भारी बोझ पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जिम्मेदारी से बच रही है, जबकि जमीनी स्तर पर स्थिति बिगड़ती जा रही है। उन्होंने पंचायत और निकाय चुनावों को टालने पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है और राजनीतिक अस्थिरता पैदा कर रही है।

सरकार ने जनता पर बढ़ाया बोझ

सचिन पायलट ने कहा कि हाल ही में खाड़ी क्षेत्र में चल रहे युद्ध का हवाला देकर केंद्र सरकार ने एक बार फिर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ा दिए हैं, जिससे आम जनता पर बोझ बढ़ा है। पायलट ने कहा कि महंगाई को नियंत्रित करने के लिए सरकार के पास कोई ठोस योजना नहीं है और इसका सीधा असर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ा है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार नारी शक्ति की बात तो करती है, लेकिन बढ़ती महंगाई से महिलाओं के घरेलू बजट पर गंभीर असर पड़ रहा है। पायलट ने आरोप लगाया कि सरकार जनता की परेशानियों पर संवेदनशील नहीं दिखती।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery