Monday, November, 03,2025

BJP में रिशफल का दौर, सत्ता में होगा बदलाव: गहलोत

जयपुर: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के बीच शुक्रवार को तीखी जुबानी जंग छिड़ गई। गहलोत ने जहां भाजपा, चुनाव आयोग और राजस्थान सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला, वहीं राठौड़ ने उनके हर आरोप का करारा जवाब दिया। दोनों नेताओं के बयानों ने राजस्थान और बिहार की सियासत में हलचल मचा दी है। बिहार से लौटने के बाद जयपुर में पत्रकारों से बातचीत में अशोक गहलोत ने भाजपा और चुनाव आयोग पर आरोप लगाया कि
चुनाव आयोग 'बदतमीजी' कर रहा है और संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग हो रहा है। गहलोत ने कहा कि आयोग का काम शिकायतों की जांच करना है, लेकिन वह पक्षपातपूर्ण रवैया अपना रहा है। राहुल गांधी के खिलाफ बयानबाजी इसका उदाहरण है।

गहलोत ने बिहार में महागठबंधन की मजबूत स्थिति का दावा करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया गया है, लेकिन भाजपा अपना सीएम चेहरा स्पष्ट करने से कतरा रही है। उन्होंने नीतीश कुमार को चेतावनी दी कि भाजपा महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी उन्हें धोखा दे सकती है, जैसा कि एकनाथ शिंदे के साथ हुआ। गहलोत ने कहा कि भाजपा साम, दाम, दंड, भेद का इस्तेमाल कर चुनाव लड़ रही है। वहीं सरकार पर निशाना साधते हुए गहलोत ने कहा कि राजस्थान में कानून व्यवस्था चरमरा गई है और अपराध 'आउट ऑफ कंट्रोल' हो गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने उनकी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को कमजोर किया है। गहलोत ने दावा किया कि अंता उपचुनाव में जनता भाजपा के 'घमंड' को चूर-चूर कर देगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा में 'रिशफल' का दौर चल रहा है और छह महीने बाद सत्ता में बदलाव हो सकता है।

गहलोत की भविष्यवाणी हास्यास्पदः राठौड़

गहलोत के बयानों पर तुरंत प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने तंज कसा कि अशोक गहलोत पहले जादूगर थे, अब भविष्यवेत्ता बन गए, लेकिन उनकी भविष्यवाणी सही नहीं होगी। राठौड़ ने दावा किया कि सीएम भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सरकार राजस्थान में शानदार काम कर रही है और पूरे पांच साल तक स्थिर रहेगी। गहलोत के अपराध बढ़ने के आरोपों को खारिज करते हुए राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस राज में पुलिस पिटकर आती थी। अब भजनलाल सरकार ने पुलिस को स्वतंत्रता दी है, जिससे अपराध के आंकड़ों में कमी आई है। अपराधियों को तुरंत पकड़ा जा रहा है। बिहार को लेकर राठौड़ ने कहा कि एनडीए गठबंधन वहां जीत हासिल करेगा और कांग्रेस का तेजस्वी को समर्थन महागठबंधन को बिखरने से बचाने की मजबूरी है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery