Monday, March, 16,2026

गांधी की राह पर चलने की जरूरत: गहलोत

जयपुर: दांडी मार्च की वर्षगांठ पर गुरुवार को जयपुर में भारत सेवा संस्थान की ओर से मौन पैदल मार्च निकाला गया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में शहीद स्मारक से सेंट्रल पार्क स्थित गांधी म्यूजियम तक मौन पैदल मार्च निकाला गया। यह पैदल मार्च सुबह शहीद स्मारक, एमआई रोड, अजमेरी गेट और एसएमएस अस्पताल होते हुए सेंट्रल पार्क पहुंचा। करीब 4 किलोमीटर लंबे इस मार्च में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, कांग्रेस विधायक रफीक खान सहित सैकड़ों गांधीवादी विचारक और कार्यकर्ता शामिल हुए। पदयात्रा में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी भाग लिया। पैदल मार्च के दौरान मीडिया से बातचीत में गहलोत ने कहा कि जब लोकतंत्र के समक्ष नई-नई चुनौतियां खड़ी हो रही हैं, ऐसे समय में बापू के सत्य, अहिंसा और जनशक्ति के गांधीवादी मूल्यों को फिर से आत्मसात करना ही लोकतांत्रिक आदर्शों को सशक्त करने का सबसे प्रभावी मार्ग है।

विपक्ष की आवाज दबाई जा रही

गहलोत ने वर्तमान हालात पर चिंता जताते हुए कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है और अघोषित आपातकाल जैसे हालात बन गए हैं। उन्होंने कहा कि विपक्षी नेताओं, पत्रकारों और साहित्यकारों की आवाज दबाई जा रही है, जबकि महंगाई और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार ध्यान नहीं दे रही है।

अब्दुल्ला पर फायरिंग की घटना पर जताई चिंता

गहलोत ने जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर हुई फायरिंग की घटना को भी चिंताजनक बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस की मौजूदगी में ऐसी घटना होना हैरानी की बात है। इस घटना से पूरे देश में चिंता का माहौल है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery