Friday, December, 19,2025

अरावली बचाओ अभियान से जुड़े पूर्व सीएम गहलोत

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुरुवार को अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल पिक्चर (डीपी) बदलकर अरावली बचाओ अभियान से जुड़ने का ऐलान किया। उन्होंने इसे केवल एक फोटो नहीं, बल्कि उस नई परिभाषा के खिलाफ विरोध बताया, जिसके तहत 100 मीटर से कम ऊंचाई वाली पहाड़ियों को अरावली नहीं माना जा रहा है। गहलोत ने लोगों से भी अपनी प्रोफाइल पिक्चर बदलकर इस अभियान से जुड़ने की अपील की। गहलोत ने कहा कि अरावली के संरक्षण को लेकर आए बदलावों ने उत्तर भारत के भविष्य पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। यह निर्णय हमारे अस्तित्व के लिए खतरनाक है, क्योंकि अरावली मरुस्थल और लू के खिलाफ एक प्राकृतिक दीवार है। यह थार रेगिस्तान की रेत और गर्म हवाओं को दिल्ली, हरियाणा तथा उत्तर प्रदेश के उपजाऊ मैदानों की ओर बढ़ने से रोकती है। यदि छोटी पहाड़ियों को खनन के लिए खोल दिया गया तो रेगिस्तान आगे बढ़ेगा और तापमान में वृद्धि होगी। अरावली के जंगल राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के शहरों के फेफड़ों की तरह काम करते हैं। ये धूल भरी आंधियों को रोकते हैं और प्रदूषण कम करने में बड़ी भूमिका निभाते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery