Tuesday, March, 24,2026

राज्यसभा चुनाव नियमों में बदलाव जरूरी: गहलोत

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हालिया राज्यसभा चुनावों में कांग्रेस विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने हरियाणा, ओडिशा और बिहार में हुई क्रॉस वोटिंग को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि राहुल गांधी व मल्लिकार्जुन खरगे लोकतंत्र बचाने की लड़ाई लड़ रहे हैं। ऐसे समय में यह समझ से परे है कि वोट दिखाने के बावजूद विधायक क्रॉस वोटिंग की हिम्मत कर रहे हैं। इससे पार्टी की एकजुटता और विश्वसनीयता पर गहरा असर पड़ता है।

गहलोत ने राजस्थान के 2018 से 2023 के बीच हुए राज्यसभा चुनावों का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस के मात्र 102 विधायक होने के बावजूद 126 विधायकों के वोट पार्टी उम्मीदवारों के पक्ष में पड़े। इनमें अतिरिक्त 24 वोट ऐसे थे, जिन्हें पार्टी पर्यवेक्षक नहीं देख सके। उन्होंने कहा कि बिना किसी लोभ लालच के यह केवल हाईकमान के हम पर विश्वास और गुडविल से संभव हुआ। हमने पार्टी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई, जो आज के संदर्भ में प्रेरणा देती है। गहलोत ने राज्यसभा चुनाव में वोटिंग के नियम बदलने की सबसे बड़ी जरूरत बताई और कहा कि कांग्रेस को इसकी मांग करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि यदि कोई विधायक पार्टी के खिलाफ क्रॉस वोटिंग करे तो उसकी सदस्यता तुरंत रद्द होनी चाहिए। केवल वोट दिखाकर मतदान की मौजूदा प्रक्रिया अब खरीद-फरोख्त रोकने के लिए नाकाफी साबित हो रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery