Saturday, August, 22,2026

सिफारिश नहीं, जमीनी हकीकत पर तय हों उम्मीदवारः गहलोत

जयपुर: निकाय और पंचायती राज चुनाव में टिकट वितरण को लेकर कांग्रेस में मंथन तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पार्टी नेताओं को प्रत्याशी चयन को लेकर नसीहत दी है कि टिकट किसी की सिफारिश पर नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत और मेरिट के आधार पर दिया जाए।

वहीं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने युवाओं को चुनाव में बड़ी हिस्सेदारी देने का ऐलान करते हुए 60 प्रतिशत तक टिकट युवाओं को देने की पैरवी की है। दोनों नेताओं के बयानों से साफ है कि कांग्रेस इस बार टिकट वितरण में स्थानीय पकड़, जीतने की क्षमता और संगठन के प्रति निष्ठा को प्रमुख आधार बनाने की तैयारी है। 

गहलोत की दो टूक- सिफारिश से टिकट दिया तो हार जाएगा

गहलोत ने मंगलवार को कांग्रेस वॉर रूम में मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर निकाय पंचायत चुनाव में एक भी टिकट सिफारिश के आधार पर दिया गया तो उम्मीदवार हार जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस पर्यवेक्षकों को पूरे अधिकार दिए जाएं और वे स्थानीय परिस्थितियों व मेरिट के आधार पर प्रत्याशी का चयन करें। गहलोत ने कहा कि वास्तविक कार्यकर्ताओं को ही टिकट मिलना चाहिए। उन्होंने यहां तक कहा कि उनके पास भी जयपुर, भरतपुर और बीकानेर सहित कई जगहों से लोग सिफारिश के लिए आते हैं। अगर वे खुद भी किसी की सिफारिश करें तो टिकट नहीं देना चाहिए, क्योंकि उन्हें संबंधित क्षेत्र की जमीनी हकीकत की पूरी जानकारी नहीं हो सकती। गहलोत ने टिकट वितरण को लेकर कहा कि करीब 50 प्रतिशत टिकट युवाओं को दिए जाने चाहिए, लेकिन वरिष्ठ नेताओं के अनुभव का भी पार्टी को लाभ लेना चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery