Wednesday, October, 14,2026

पंचायत चुनावों में भाजपा को जवाब देगी जनताः गहलोत

जयपुर: निकाय चुनावों के परिणाम और कमजोर चुनावी रणनीति से सबक लेते हुए कांग्रेस ने पंचायतीराज चुनावों में अपने बड़े चेहरों को मैदान में उतार दिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता अब प्रत्याशियों के समर्थन में चुनाव प्रचार की कमान संभाल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को बीकानेर जिले के नाल में पंचायतीराज चुनाव सम्मेलन के जरिए प्रचार का शंखनाद किया। इससे पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी नागौरहलोत जी और बीकानेर में चुनावी सभाएं कर चुके हैं। अब बुधवार को डोटासरा और जूली हाड़ौती क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में सभाएं करेंगे। बीकानेर के नाल में आयोजित चुनावी सम्मेलन में गहलोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंचायत चुनावों में जनता किसान विरोधी सरकार को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अकाल जैसी स्थिति है, लेकिन किसानों को राहत नहीं मिल रही। बांधों में पानी उपलब्ध होने के बावजूद नहरों में पर्याप्त पानी नहीं मिलने से छतरगढ़, पूगल और खाजूवाला में मूंगफली, ग्वार, नरमा और मूंग की फसलों को नुकसान हुआ है। उन्होंने मांग की है कि किसानों को तत्काल आठ बारी सिंचाई का पानी उपलब्ध कराया जाए।

चारे की कीमत 20 रुपए प्रति किलो पहुंची

गहलोत ने मूंग के न्यूनतम समर्थन मूल्य 8,780 रुपए प्रति क्विंटल होने के बावजूद किसानों को पूरा दाम नहीं मिलने का मुद्दा भी उठाया। चारे की कीमत 20 रुपए प्रति किलो तक पहुंच गई है और किसानों को पानी के साथ मनरेगा में काम भी नहीं मिल रहा। उन्होंने गोशालाओं का बकाया अनुदान जारी करने व कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में शुरू की गई स्वास्थ्य योजनाओं को प्रभावी ढंग से जारी रखने की मांग की।

कार्यकर्ताओं को दिया एकजुटता का संदेश

गहलोत ने कार्यकर्ताओं और नेताओं से कांग्रेस प्रत्याशियों को जिताने के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंचायत समितियों में प्रधान और जिला परिषद में जिला प्रमुख कांग्रेस के बनने से गांवों के विकास को मजबूती मिलेगी। सम्मेलन में पूर्व मंत्री गोविंद मेघवाल, बीडी कल्ला, सालेह मोहम्मद और कांग्रेस के कई स्थानीय नेता मौजूद रहे।

प्रचार अभियान को गति देने की तैयारी

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली बुधवार को झालावाड़ के मनोहरथाना और बारां में चुनावी सभाएं करेंगे। इन सभाओं में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार किया जाएगा। पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, सुरेश गुर्जर सहित कई नेताओं के भी शामिल होने की संभावना है। पार्टी आने वाले दिनों में दूसरे जिलों में भी वरिष्ठ नेताओं के जरिए प्रचार अभियान को गति देने की तैयारी में है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery