Tuesday, July, 14,2026

चुनाव बाद महिलाओं का योजनाओं से नाम काटने का लगाया आरोप

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा पर महिला हितैषी योजनाओं के जरिए चुनावी लाभलेने और बाद में लाभार्थियों को योजनाओं से बाहर करने का आरोप लगाया है। गहलोत के आरोपों पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस बिना तथ्यों के जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है, जबकि भाजपा सरकार महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए लगातार ठोस काम कर रही है। गहलोत ने आरोप लगाया कि भाजपा ने 'डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर' को 'डायरेक्ट वोट ट्रांसफर' का माध्यम बना दिया है। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र में 'लाडकी बहीण योजना' के जरिए चुनाव से पहले वोट बटोरे गए, लेकिन चुनाव के बाद 92 लाख महिलाओं के नाम योजना से हटा दिए गए। मध्य प्रदेश में 'लाडली बहना योजना' में केवाईसी के नाम पर लाखों महिलाओं को बाहर किया जा रहा है। वहीं, बिहार में चुनाव से पहले महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपए डाले गए और चुनाव जीतने के बाद 'तकनीकी खामी' का हवाला देकर रिकवरी के नोटिस भेजे जाने लगे।

जनता को भ्रमित कर रहे हैं कांग्रेस के वरिष्ठ नेताः राठौड़

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने गहलोत के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बिना तथ्यों के बयानबाजी कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अशोक गहलोत कुछ भी बोलते रहते हैं, जबकि सच्चाई यह है कि भाजपा ने हमेशा महिला सशक्तीकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में केंद्र सरकार की ड्रोन दीदी दीदी योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़कर उन्हें रोजगार और आय के नए अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस योजना से महिलाओं की भागीदारी कृषि क्षेत्र में बढ़ी है तथा वे नई तकनीकों का उपयोग कर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery