Sunday, April, 19,2026

भाजपा कर रही है धर्म की राजनीति

जयपुर: महात्मा गांधी की दांडी यात्रा के समापन की वर्षगांठ पर जयपुर के गांधी सर्किल में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शिरकत की। उन्होंने महात्मा गांधी के विचारों को देश और दुनिया के लिए शांति का मार्ग बताया और कहा कि आज इन्हीं सिद्धांतों की सबसे ज्यादा जरूरत है। कार्यक्रम में मीडिया से बातचीत में गहलोत ने भाजपा पर धर्म की राजनीति का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि देश में करीब 200 साल अंग्रेजों और 500 साल मुगलों का शासन रहा, तब हिंदू खतरे में नहीं थे, लेकिन आज हिंदुओं के राज में खतरे की बात कही जा रही है।

केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए गहलोत ने कहा कि देश की विदेश नीति आज किस दिशा में जा रही है, यह समझना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति की प्रधानमंत्री के प्रति कथित टिप्पणियों पर भी आपत्ति जताई और कहा कि किसी भी स्थिति में देश के प्रधानमंत्री की बेइ‌ज्जती बर्दाश्त नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि यदि कोई ऐसा राजनीतिक बयान देता है, जिससे प्रधानमंत्री की छवि प्रभावित होती है, तो उस पर चुप रहना गलत है। इधर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने पूर्ववर्ती गहलोत सरकार को अली बाबा 40 चोर की संज्ञा दी और तंज कसते हुए कहा कि गहलोत टीम में सभी ने जमकर भ्रष्टाचार किया था।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery