Saturday, April, 04,2026

100 साल तक करूंगा प्रदेश की सेवा

जयपुर: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजनीति से रिटायरमेंट के 75 साल वाले फॉर्मूले को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को जवाब दिया है। गहलोत ने कहा कि 75 साल का फॉर्मूला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत पर लागू होता है। मदन राठौड़ को यह सलाह मोदी और भागवत को देनी चाहिए। गहलोत ने कहा कि यह फॉर्मूला उन पर लागू नहीं होता है। उन्होंने कहा, 'मैं तो 100 साल तक राजस्थान की सेवा करना चाहता हूं।' गहलोत ने कहा कि 'इंतजार शास्त्र' के जरिए कई सवाल उठाए गए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ इसका जवाब देने के बजाय अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस में कब क्या होगा, यह तय करने का उन्हें कोई अधिकार नहीं है। हमने मुद्दे उठाए हैं, उनका जवाब देना चाहिए। नेगेटिव हो या पॉजिटिव, कुछ तो कहें, लेकिन मुद्दे से हटकर बातें करना उचित नहीं है।

महिला आरक्षण के पक्ष में सब हैं

महिला आरक्षण को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर ऑल पार्टी मीटिंग करके फैसला करना चाहिए, क्योंकि इसके पक्ष में सभी लोग हैं। सोनिया गांधी ने सबसे पहले इसे मुद्दा बनाया था। उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण सभी के समर्थन का विषय है, लेकिन इसे किस रूप में लागू किया जाए, जिससे सभी की राय शामिल हो, वह ज्यादा बेहतर तरीका होगा। सरकार हर मुद्दे पर विवाद पैदा करना चाहती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery