Tuesday, May, 26,2026

जंतर मंतर पर किया वायु परीक्षण... अच्छी बरसात के मिले संकेत

जयपुर: आषाढ़ी पूर्णिमा के मौके पर गुरुवार को जंतर मंतर पर पारंपरिक वायु परीक्षण किया गया। सूर्यास्त के समय आयोजित इस कार्यक्रम में विद्वानों और ज्योतिषाचार्यों ने मौसम से जुड़े संकेतों का अध्ययन किया। परीक्षण में वायु का प्रवाह पूर्व से पश्चिम दिशा में पाया गया, जिसे शास्त्रों में अच्छी और संतुलित वर्षा का संकेत माना गया है। इस अवसर पर जयपुर के प्रमुख ज्योतिषाचार्य और पुरातत्व विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधीक्षक प्रतिभा यादव और सरोजनी चंचलानी ने भी आयोजन में भाग लिया। वायु परीक्षण की यह परंपरा लगभग 297 वर्षों से चली आ रही है, जिसके माध्यम से हर साल मानसून का पूर्वानुमान लगाया जाता है। विद्वानों ने आकाशीय संकेतों, ग्रह स्थिति, नक्षत्रों और वायुगति का गहन विश्लेषण किया। प्रो. विनोद शास्त्री ने अपने विस्तृत विश्लेषण में संवत् 2082 को 'सिद्धार्थ' नामक संवत् बताया, जो जलवर्षा और कृषि के लिए शुभमाना गया है।

सावन की शुरुआत से पहले जयपुर में झमाझम

जयपुर में दोपहर बाद तेज बारिश के चलते शहर की रफ्तार थम गई। दिनभर उमस के बाद शाम 4 बजे के करीब तेज बारिश शुरू हुई। कुछ ही देर में सड़कों पर पानी भर गया, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मानसरोवर, सोडाला, झोटवाड़ा और पुराना शहर क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बनी रही।

शिववास योग में सावन महीने का शुभारंभ आज

जयपुर। सावन महीने का शुभारंभ शुक्रवार से होगा। इस साल सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू होकर 9 अगस्त तक 30 दिन चलेगा। सावन मास में कुल चार सोमवार पड़ेंगे। सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को और अंतिम सोमवार 4 अगस्त को पड़ेगा। सावन मास में भगवान शिव की विशेष आराधना की जाएगी। इस दौरान ताड़केश्वर मंदिर चौड़ा रास्ता, झारखंड महादेव क्वींस रोड, धूलेश्वर महादेव सी-स्कीम, अम्बिकेश्वर महादेव, सदाशिव ज्योतिर्लिंग कूकस समेत शिवालयों में सुबह चार बजे से महादेव के अभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लाइनें लगेंगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery