Thursday, July, 02,2026

पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाने के लिए किया मंथन

जयपुर: राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने ग्रामीण विकास तथा वित्तीय सशक्तीकरण से जुड़े कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। बैठक में ग्राम पंचायतों की वित्तीय जरूरतों, विकास कार्यों और जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। जनप्रतिनिधियों ने नई जनगणना के आंकड़ों के आधार पर ग्राम पंचायतों को वित्त आवंटन करने की मांग की।

साथ ही राज्य वित्त आयोग (एसएफसी) अनुदान की पहली किश्त में 80 प्रतिशत राशि जारी करने और शेष 20 प्रतिशत बाद में देने का सुझाव दिया, ताकि विकास कार्य प्रभावित न हों। बैठक में ग्राम पंचायतों में सफाई व्यवस्था मजबूत करने के लिए अलग सफाई कर्मियों की नियुक्ति, स्ट्रीट लाइटों के लिए सोलर ऊर्जा को बढ़ावा देने तथा आधारभूत ढांचे के रखरखाव और मरम्मत के लिए भी पृथक अनुदान उपलब्ध कराने की मांग उठी। जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय आवश्यकताओं के अनुसार फंड के उपयोग, माध्यमिक विद्यालयों को वित्तीय सहायता देने और पंचायत स्तर पर अतिक्रमण रोकने के लिए प्रभावी प्रवर्तन एजेंसी गठित करने का भी सुझाव दिया।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली ओडीएफ ग्राम पंचायतों को प्रोत्साहन राशि देने की मांग भी प्रमुखता से सामने आई। मीडिया से बातचीत में अरुण चतुर्वेदी ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सुझाव जमीनी अनुभवों पर आधारित हैं और आयोग उनकी गंभीरता से समीक्षा कर उन्हें अनुशंसाओं में शामिल करने पर विचार करेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery