Tuesday, November, 04,2025

वोटर्स को साधने के लिए सजातीय नेताओं को सौंपी जिम्मेदारी

जयपुर: भाजपा और कांग्रेस दोनों ने माइक्रो मैनेजमेंट की रणनीति अपनाई है। दोनों पार्टियां वोटर्स को साधने लिए सजातीय समुदायों के नेताओं को विशेष जिम्मेदारी सौंप रही हैं, ताकि जातीय समीकरणों के आधार अंता विधानसभा उपचुनाव में के पर मतदाताओं का ध्रुवीकरण किया जा सके। जानकारों के अनुसार भाजपा ने अंता क्षेत्र में प्रभावी जातीय समूहों के स्थानीय नेताओं को प्रचार की कमान सौंपी है। इसी तरह कांग्रेस ने भी माइक्रो लेवल पर रणनीति बना ली है। पार्टी ने सजातीय नेताओं को बूथ स्तर पर जिम्मेदारी देकर वोटर्स से सीधा संवाद स्थापित करने का प्लान तैयार किया है।

भाजपा ने प्रचार रथ किए रवाना

 भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने गुरुवार को जयपुर स्थित प्रदेश मुख्यालय से अंता उपचुनाव के लिए प्रचार रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन रथों पर एलसीडी स्क्रीन के माध्यम से भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों और प्रदेश में पार्टी की नीतियों के वीडियो दिखाए जाएंगे। राठौड़ ने कहा कि भाजपा की सरकार ने हमेशा जनता के हितों को सर्वोपरि रखा है। प्रचार रथ गांव-गांव जाकर केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देंगे और अंता क्षेत्र में भाजपा के संकल्पों को पहुंचाएंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery