Thursday, February, 12,2026

मंत्रिमंडल विस्तार में अंता से जीतने वाले का नंबर भी संभव

जयपुर: अंता विधानसभा क्षेत्र में 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में भाजपा ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कोटा और बारां में प्रचार के दौरान दावा किया कि भाजपा इस चुनाव में बड़े अंतर से जीत दर्ज करेगी। राठौड़ ने इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह के क्षेत्र में उनके योगदान का हवाला देते हुए कहा कि यह जीत निश्चित है, क्योंकि जनता जानती है कि विकास कौन कर सकता है।

राठौड़ ने कहा कि चुनाव के बाद मंत्रिमंडल विस्तार पर विचार किया जाएगा और हो सकता है कि अंता से जीतने वाले का नंबर भी आ जाए। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार पर हमला करते हुए कहा कि विपक्षी प्रत्याशी कई आपराधिक मामलों में नामजद है और जमानत पर बाहर है। इसके साथ ही भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर भी भाजपा ने कांग्रेस पर निशाना साधा। राठौड़ ने भाजपा के प्रत्याशी की तारीफ करते हुए कहा कि उनका प्रत्याशी सरल और साफ-सुथरी छवि वाला व्यक्ति है। इसके अलावा भाजपा ने निर्दलीय नरेश मीणा समेत अन्य उम्मीदवारों पर टिप्पणी करने से परहेज किया और कहा कि सभी प्रत्याशी जीत की उम्मीद से मैदान में है, लेकिन भाजपा का विश्वास अपने प्रत्याशी और संगठन पर है।

पार्टी ने चार लेयर सिस्टम अपनाया

इस उपचुनाव में भाजपा की रणनीति हाईटेक और अनोखी है। पार्टी ने चार लेयर सिस्टम अपनाया है, जिसमें जातीय आधारित मंत्री, क्षेत्रीय विधायक, प्रदेश पदाधिकारी और स्थानीय कार्यकर्ता शामिल हैं। भाजपा ने माली बहुल इलाकों में माली नेताओं को तैनात किया है, एससी-एसटी क्षेत्रों में संबंधित चेहरे चुनाव प्रचार में लगाए हैं। इसके अलावा भाजपा ने डेटा एनालिटिक्स और माइक्रो प्लानिंग पर जोर दिया है। हर बूथ, पन्ना और परिवार का डेटा एकत्र किया जा रहा है, ताकि वोटर्स की राजनीतिक मानसिकता समझी जा सके। पार्टी यह जानने की कोशिश कर रही है कि कौन भाजपा समर्थक है और कौन विरोधी, ताकि व्यक्तिगत संपर्क के जरिए उन्हें अपने पक्ष में किया जा सके। बूथ स्तर पर पन्ना प्रमुख हर वोटर पर नजर रखे हुए हैं, जिससे मतदान प्रक्रिया में कोई भी कसर न रह जाए।

चुनावी प्रचार में जुटे कई बड़े नेता

अंता उपचुनाव में भाजपा के कई बड़े नेता प्रचार में जुटे हुए हैं। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के साथ ही कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल (प्रभारी), डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा राज्य मंत्री मंजू बाघमार और कई अन्य नेता डोर टू डोर कैपेन में सक्रिय है। पूर्व मंत्री अनिता भदेल, पूर्व सांसद मनोज राजोरिया और माटी कला बोर्ड अध्यक्ष प्रहलाद राय टाक भी प्रचार में शामिल हो चुके हैं। राठौड़ ने कहा कि भाजपा का संगठन बूथ स्तर से लेकर पन्ना प्रमुख तक पूरी तरह तैयार है और भाजपा को जीत का पूरा भरोसा है। वहीं वसुंधरा राजे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी इस चुनाव की निगरानी कर रहे हैं।

प्रतिष्ठा का सवाल बना उपचुनाव

भाजपा ने इस उपचुनाव को अपनी प्रतिष्ठा का सवाल बना लिया है। राठौड़ ने कांग्रेस के खिलाफ जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि वे अनैतिक हथकंडे अपनाएंगे, लेकिन भाजपा को हराने में उन्हें सफलता नहीं मिलेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery