Tuesday, November, 25,2025

कल तक गला काटने वाले आज पैसे बांट रहे हैं: CM

जयपुर: अंता विधानसभा उपचुनाव में प्रचार का शोर रविवार को थम गया। इससे पहले भाजपा, कांग्रेस व निर्दलीयों ने मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी।

भाजपा ने एकजुटता का परिचय देते हुए प्रत्याशी मोरपाल सुमन के समर्थन में रोड शो किया, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ रविवार को दूसरी बार पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, सांसद दुष्यंत सिंह और प्रत्याशी मोरपाल सुमन विशेष रथ में सवार रहे। अजीतपुरा बालाजी से ब्रह्मपुरी बालाजी तक हुए रोड शो में सभी ने मोरपाल के लिए समर्थन मांगा।

इस दौरान आयोजित सभा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि मोरपाल सुमन स्थानीय, ईमानदार और क्षेत्र के विकास लिए प्रतिबद्ध हैं। सीएम ने कांग्रेस के पर निशाना साधते हुए कहा कि जो कल तक गला काट रहे थे, आज पैसे बांट रहे हैं, लेकिन अंता की जनता उन्हें सबक सिखाएगी। उन्होंने डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि ईआरसीपी, यमुना जल समझौता, माही बांध जैसी परियोजनाओं पर काम चल रहा है। किसानों को दिन में बिजली, 91 हजार युवाओं को नौकरियों और राइजिंग राजस्थान समिट से 35 लाख करोड़ के निवेश जैसे कदम उठाए गए हैं।

भजनलाल के तीखे वार... पेपर लीक से लेकर भ्रष्टाचार तक प्रहार

सीएम भजनलाल ने कहा कि अब भ्रष्टाचारियों को सबक सिखाने का समय आ गया है। जब तक पतीले में दाल बनती है, चमक तब तक रहती है। विशेष रथ में सवार मुख्यमंत्री ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि आपने कहा था कि हमें स्थानीय चाहिए, तो हमने आपको स्थानीय उम्मीदवार सीथा साथा दे दिया। मैं भी किसान परिवार से आता हूं और मोरपाल भी किसान परिवार
से आते हैं। मैं भी बूथ से मंडल से पार्टी का काम करते हुए आपके बीच आया हूं। आपको अगर कोई काम हो तो इनके घर जाने की जरूरत नहीं है, ये आपके घर आएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे युवा पेपर लीक होने पर रोते थे, लेकिन हमारी सरकार में एक भी पेपर लीक नहीं हुआ। कांग्रेस के 5 साल और हमारे 2 साल, जो वो 5 साल में नहीं कर पाए, हमने 2 साल में कर दिया।

122 सीटों पर कल होगी वोटिंग

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के लिए रविवार शाम प्रचार का शोर थम गया। अब 11 नवंबर को 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान होगा। पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोटिंग हो चुकी है। मतगणना 14 नवंबर को होगी और इसी दिन 243 सीटों के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस चरण में 3 करोड़ 70 लाख से अधिक मतदाता 1302 उम्मीदवारों के भविष्य का फैसला करेंगे। इनमें एक करोड़ 95 लाख 44 हजार 41 पुरुष, एक करोड़ 74 लाख 68 हजार 572 महिला और 943 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। दूसरे चरण की कुल 122 सीटों में 101 सामान्य, 19 अनुसूचित जाति और दो अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित सीटें शामिल है। दूसरे चरण के लिए कुल 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery