Saturday, December, 20,2025

कांग्रेस-भाजपा के नेताओं ने डेरा डाला, टटोल रहे वोटरों का मन

जयपुर:  अंता विधानसभा सीट पर 11 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में प्रचार ने जोर पकड़ लिया है। कांग्रेस और भाजपा के नेताओं ने क्षेत्र में डेरा डाल दिया है। अंता में इस समय दोनों दलों के झंडे, बैनर और नुक्कड़ सभाओं से गलियां रंगी हैं। भाजपा विकास के मुद्दे पर वोट मांग रही है तो कांग्रेस भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी और योजनाएं बंद करने का आरोप लगा रही है।
भाजपा के बागी रामपाल मेघवाल के नामांकन वापसी के बाद मुकाबला अब कांग्रेस के प्रमोद जैन भाया, भाजपा के मोरपाल सुमन और निर्दलीय नरेश मीणा के बीच सिमट गया है। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी समर्थन दिया है।

ग्रामीण क्षेत्रों में मीणा वोट बैंक को लेकर मुकाबला और अधिक रोचक हो गया है, वहीं शहरी इलाकों में कांग्रेस और भाजपा के पारंपरिक समर्थकों के बीच सीधा संघर्ष देखने को मिल रहा है।

भाजपा ने ताकत झोंकी, मंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित बड़े नेता जुटे प्रचार में

अंता में भाजपा चुनाव समिति प्रभारी सांसद दुष्यंत सिंह लगातार क्षेत्र में सक्रिय होकर चुनावी समीकरणों को साधने में जुटे हैं। वहीं मंत्री, उपमुख्यमंत्री सहित बड़े नेता अंता में जातिगत समीकरणों के अनुसार अलग-अलग क्षेत्रों में प्रचार और नुक्कड़ सभाएं कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने बुधवार को पलायथा, सीसवाली और ग्रामीण इलाकों का दौरा किया। भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से रायशुमारी के बाद उन्होंने प्रत्याशी मोरपाल सुमन के पक्ष में जनसभाएं की। बैरवा ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास किया है। पूर्व सीएम वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह के प्रयासों से जनता का प्यार भाजपा के साथ है। हम हर बूथ पर कमल खिलाएंगे। ग्राम पचेल कला में आयोजित सभा में विधायक राधेश्याम बैरवा व जिला अध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार भी मौजूद रहे।

मदन राठौड़ कल से अंता दौरे पर

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ 31 अक्टूबर से अंता दौरे पर रहेंगे। उनके साथ वरिष्ठ नेताओं के भी पहुंचने की संभावना है। राठौड़ का अंता में मंडल स्तर पर बैठकें, ग्राम पदयात्राएं व रैली का शेड्यूल है। राठौड़ ने कहा कि हमारी माइक्रो मैनेजमेंट रणनीति मजबूत है। बागियों को मनाकर एकजुटता दिखाई है।

नरेश मीणा के समर्थन में आप ने शुरू की तैयारी

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने निर्दलीय नरेश मीणा को समर्थन की घोषणा की है। नरेश मीणा ने एक्स पर लिखा था कि वे कांग्रेस-भाजपा के खिलाफ नई राजनीतिक व्यवस्था के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। इस पर केजरीवाल ने रिप्लाई कर उनका साथ देने की बात कही। इसके बाद आप के राजस्थान सह प्रभारी धनेंद्र भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं से नरेश मीणा के समर्थन की अपील की है।

कांग्रेसः हाड़ौती और प्रदेश स्तर के नेता कर रहे प्रचार प्रसार प्रधान कार्यालय 

अंता में कांग्रेस के चुनाव समिति अध्यक्ष अशोक चांदना सहित हाड़ोती के नेता लगातार बैठकें और प्रचार में जुटे हैं। वहीं पीसीसी और अन्य अग्रिम संगठनों के नेताओं ने भी दौरे शुरू कर दिए हैं। बुधवार को कांग्रेस महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह अंता, मांगरोल और सीसवाली के दौरे पर रहीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें कर महिला वोटरों को साधने की रणनीति पर चर्चा की। सारिका सिंह ने भाजपा पर निशाना साथते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में अंता क्षेत्र में विकास के नए आयाम लिखे गए थे, लेकिन भाजपा सरकार आने के बाद कई योजनाएं बंद कर दी गईं। वहीं, कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल गुरुवार से दो दिवसीय दौरे पर पहुंचेंगे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery