Tuesday, November, 04,2025

भाजपा में प्रत्याशी की घोषणा जल्द, कोर ग्रुप ने किया मंथन

जयपुर: अंता विधानसभा उपचुनाव कांग्रेस और भाजपा दोनों के लिए नाक का सवाल बन गया है। दोनों पार्टियां जीत के दावें कर रही हैं। कांग्रेस ने जहां पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया को मैदान में उतरा है। वहीं, भाजपा फिलहाल प्रत्याशी चयन पर मंथन कर रही है।

भाजपा की कोर कमेटी की बैठक बुधवार को आयोजित हुई, जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, राजेंद्र राठौड़, सतीश पूनियां, सीपी जोशी, गजेंद्र सिंह शेखावत और अर्जुनराम मेघवाल सहित कई वरिष्ठ नेता वर्चुअली जुड़े। बैठक से पहले मदन राठौड़ बुधवार सुबह राजे के निवास पर पहुंचे और टिकट को लेकर चर्चा की। उनके बाद पूर्व मंत्री और अंता सीट से दावेदार प्रभुलाल सैनी ने भी वसुंधरा राजे से मुलाकात की, जिससे सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। माना जा रहा है कि भाजपा जल्द ही अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है। सैनी ने कहा कि अंता उपचुनाव में भाजपा एकजुट होकर मजबूती से लड़ेगी और जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि टिकट वितरण का काम संसदीय बोर्ड का है, पार्टी जिसे भी मौका देगी, सभी कार्यकर्ता उसे जिताने में जुट जाएंगे।

'जनसेवक' उम्मीदवार उतारेगी भाजपाः राठौड़

राजस्थान भाजपा अध्यक्ष मदन राठौड़ ने बुधवार को जयपुर में अंता उपचुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति बताई। उन्होंने कहा कि भाजपा ऐसा 'जनसेवक' उम्मीदवार उतारेगी, जो जनता के बीच सेवा की भूमिका निभाएगा। राठौड़ ने कांग्रेस पर भ्रामक प्रचार और संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की सभाएं भ्रष्टाचार और भ्रम फैलाने का मंच बन गई हैं। उन्होंने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बयानों पर कटाक्ष किया। राठौड़ ने कहा कि अशोक गहलोत भ्रामक बातें कह रहे हैं, लेकिन ये नहीं कह पाए कि उनके ही समय के मंत्री भरत सिंह ने खुलेआम कहा था- 'भाया रे भाया, खूब खाया। प्रमोद जैन भाया पर उनके ही पूर्व मंत्री भरत सिंह कुंदनपुर ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। कांग्रेस के पास अंता चुनाव में कोई मुद्दा या एजेंडा नहीं है। राठौड़ ने बताया कि उपचुनाव के लिए सर्वे के आधार पर सही उम्मीदवार का चयन किया जाएगा। राठौड़ ने जैसलमेर बस हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। जैसलमेर बस हादसे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए। कांग्रेस अंता में खुशियां मना रही है, लगता है उनके नेताओं की संवेदनाएं मर चुकी हैं।

BJP ने कांग्रेस की योजनाएं बंद कर दीं: गहलोत

कांग्रेस ने बुधवार को अंता में शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद जैन भाया ने पत्नी उर्मिला और बेटे यश के साथ दूसरी बार नामांकन दाखिल किया। इसके बाद कृषि उपज मंडी समिति परिसर में हुई जनसभा में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा था कि राजस्थान की योजनाएं बंद नहीं होगी, यह मोदी की गारंटी है। अब वही गारंटी राजस्थान में उड़ रही है। मुख्यमंत्री भजनलाल ने अन्नपूर्णा जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं बंद कर दी। अगर मेरी फोटो हटानी थी, तो हटाकर अपनी लगा देते, लेकिन योजनाएं बंद कर दी। सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा सरकार झूठे वादों और भ्रम से बनी है, सत्ता परिवर्तन की शुरुआत अंता से होगी। वहीं, गोविंद सिंह डोटासरा ने भी भजनलाल सरकार को घेरा और कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री अंता आएं तो पूछना- "तुम्हारी सुनता कौन है।" उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों को चेताया कि 11 नवंबर तक अंता में सक्रिय नहीं दिखे तो छुट्टी तय है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery