Tuesday, May, 26,2026

गृह मत्री शाह बीकानेर पहुचे, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

जयपुर-बीकानेर: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह सोमवार रात दो दिवसीय दौरे पर बीकानेर पहुंच गए। नाल एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इस दौरान केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, विधायक सिद्धि कुमारी, डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, ताराचंद सारस्वत, जेठानंद व्यास, अंशुमान सिंह भाटी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। शाह का यह दौरा भारत-पाकिस्तान सीमा सुरक्षा के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

जवानों से संवाद, स्मार्ट फेंसिंग और ड्रोन निगरानी पर होगा मंथन

गृह मंत्री शाह मंगलवार को बीकानेर दौरे के दौरान सीमा सुरक्षा से जुड़े दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। सुबह 10:30 बजे वे बीएसएफ की 179 वीं वाहिनी स्थित सांचू सीमा चौकी पहुंचेंगे, जहां प्रहरी सम्मेलन में भाग लेने के साथ महिला बैरकों का ई-उ‌द्घाटन करेंगे। इस दौरान शाह सीमा पर तैनात जवानों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन भी करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे बीएसएफ सेक्टर मुख्यालय, बीकानेर में सीमावर्ती क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों पर उच्चस्तरीय बैठक आयोजित होगी। बैठक में गृह मंत्री शाह सीमा सुरक्षा, स्मार्ट फेंसिंग, ड्रोन निगरानी, घुसपैठ रोकने और आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल पर मंथन करेंगे। 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery