Wednesday, April, 15,2026

अंबेडकर जयंती पर एकजुटता का दिया संदेश, जयपुर में गूंजे न्याय और अधिकारों के स्वर

जयपुर: शहर में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर बाचा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके योगदान को याद किया गया। डॉ. भीमराव अंबेडकर विचार मंच समिति की ओर से विद्याधर नगर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। समारोह में उपमुख्यमंत्री दोया कुमारी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया और बाबा साहेब के विचारों, संविधान निर्माण में उनके योगदान के साथ सामाजिक समरसता के लिए किए गए संघर्ष को याद किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का जीवन समानता, न्याय और अधिकारों के लिए प्रयास करने की प्रेरणा देता है। बाबा साहेब की ओर से रखी गई नींव को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की पूरे विश्व में अलग पहचान है और देश निरंतर अंबेडकर के आदशों पर आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री झाबर सिंह खर्रा, रिटायर्ड आईएएस के.सी. वर्मा व जी.सी. राय, जनजाति कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सामरिया, एसएमएस हॉस्पिटल के प्रो. डॉ. सुनील चौहान, डॉ. भजन लाल रोलण, सुभाष गोयल, राम अवतार शर्मा, कालूराम बुनकर, सुधीर अग्रवाल, अरुण गुप्ता, बंशीधर रांगेरा, मंडल अध्यक्ष राकेश अग्रवाल, पार्षद सुमन गुप्ता व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

अंबेडकर ने समानता व समरसता के लिए किए प्रयास

राजकीय महाविद्यालय, विद्याधर नगर में डी. भीमराव अंबेडकर जयंती पर "वर्तमान परिप्रेक्ष्य में डॉ. अंबेडकर के विचारों की प्रासंगिकता" विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ. प्रहलाद सहाय बुनकर ने की। वक्ताओं ने बाबा साहब के जीवन, संघर्ष और समानता के लिए किए गए प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए उनके विचारों को आज के समय में मार्गदर्शक बताया। डॉ. चेतना शर्मा, डॉ. निर्मला कुमावत, गरिमा भास्कर और ख्याली राम जाट ने भी अपने विचार रखें। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने क्विज, निबंध और पोस्टर प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। पोस्टर प्रतियोगिता में चारु सिंह प्रथम, बीना महावर द्वितीय और चक्षु शर्मा तृतीय स्थान पर रही।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery