Wednesday, April, 15,2026

शिक्षा, सेवा व न्याय क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले होंगे सम्मानित

जयपुर: राज्य सरकार की ओर से भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती पर सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन परिसर में सोमवार सुबह 10:30 बजे राज्य स्तरीय कार्यक्रम होगा। मंत्री अविनाश गहलोत ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री, विधायक, जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में पेंशन व पालनहार योजना के लाभार्थियों को 1363 करोड़ रुपए का डीबीटी हस्तांतरण किया जाएगा। साथ ही 29 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित 10 नए छात्रावासों का लोकार्पण और 47 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले 17 छात्रावासों का शिलान्यास किया जाएगा।

डिजिटल पहल और तकनीकी नवाचार

सामाजिक न्याय संकुल परिषद, जामडोली में डिजिटल पुस्तकालय का उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही 'समाधान साथी' एआई व्हाट्सएप चैटबॉट का शुभारंभ होगा, जिससे छात्रवृत्ति और पेंशन योजनाओं की जानकारी नागरिकों को तुरंत उपलब्ध होगी। इसके अलावा डॉ. बीआर अंबेडकर अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान, पुणे के साथ एमओयू भी किया जाएगा।

पुरस्कार और सामाजिक सशक्तीकरण

समारोह में अंबेडकर सामाजिक सेवा पुरस्कार, महिला कल्याण पुरस्कार, न्याय पुरस्कार और शिक्षा पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। साथ ही मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के विद्यार्थियों, कन्यादान योजना के लाभार्थियों और दिव्यांगजनों को सहायता राशि व उपकरण वितरित किए जाएंगे। कार्यक्रम में बाबा साहेब के जीवन पर आधारित फोटो प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी।

डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति विधि व्याख्यान का आयोजन आज

डॉ. भीमराव अंबेडकर लॉ यूनिवर्सिटी, जयपुर की ओर से अंबेडकर जयंती के अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति विधि व्याख्यान का आयोजन होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश एवं भारतीय विधि आयोग के अध्यक्ष न्यायाधीश दिनेश माहेश्वरी, राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायाधीश एस.पी. शर्मा तथा वाइस चांसलर प्रो. निष्ठा जसवाल उपस्थित रहेंगी।

डॉ. अंबेडकर की भूमिका है अतुल्यः देवनानी

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनकी जयंती पर नमन करते हुए उन्हें सामाजिक न्याय और समानता का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब ने जीवनभर वंचित, पिछड़े और निर्बल वर्गों के उत्थान के लिए कार्य किया तथा संविधान निर्माण में उनकी भूमिका अतुलनीय रही। उन्होंने ने कहा कि भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जो लोकतांत्रिक गणराज्य की मजबूत नींव है। उन्होंने यह भी कहा कि महात्मा गांधी, सरदार पटेल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस और डॉ. अंबेडकर जैसे महान नेताओं के योगदान से ही स्वतंत्र और लोकतांत्रिक भारत का सपना साकार हुआ। डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी सामाजिक न्याय और समानता के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं।

देवनानी का जोधपुर दौरा

वासुदेव देवनानी जोधपुर के आईआईटी कैम्पस में डॉ. बीआर अंबेडकर जयंती पर आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर : देवनानी आईआईटी कैम्पस का अवलोकन भी करेंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery