Thursday, October, 22,2026

होम कैडर लौटे IPS आलोक वशिष्ठ, अब बड़ी जिम्मेदारी का इंतजार

जयपुर: राजस्थान कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी आलोक वशिष्ठ केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पूरी होने के बाद अपने होम कैडर राजस्थान लौट आए हैं। केंद्र सरकार में नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल में जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत रहे वशिष्ठ को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति में एक्सटेंशन नहीं मिल सका। राजस्थान सरकार की ओर से प्रतिनियुक्ति की अवधि बढ़ाने की अनुमति नहीं दिए जाने के कारण उन्हें अपने मूल कैडर में वापस लौटना पड़ा है। आलोक वशिष्ठ ने राजस्थान में जॉइनिंग दे दी है। अब उन्हें राज्य सरकार की ओर से नई पोस्टिंग दिए जाने का इंतजार है।

राजस्थान सरकार के रुख से खत्म हुई केंद्रीय पारी

आलोक वशिष्ठ की केंद्रीय प्रतिनियुक्ति का तीन साल का कार्यकाल इसी महीने 16 अक्टूबर को पूरा हो गया था। इसके बाद भारत सरकार ने उनकी प्रतिनियुक्ति की अवधि बढ़ाने के लिए राजस्थान सरकार से अनुमति मांगी थी, लेकिन राज्य सरकार ने इसके लिए सहमति नहीं दी। ऐसे में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर आगे काम करने का रास्ता बंद हो गया और वशिष्ठ को राजस्थान कैडर में वापस लौटना पड़ा। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर वरिष्ठ अधिकारियों की सेवाएं जारी रखने के लिए अधिकारी जिस राज्य के कैडर से हैं, उस राज्य की सहमति महत्वपूर्ण होती है।

कई अहम जिम्मेदारियां संभालने का अनुभव

आलोक वशिष्ठ राजस्थान कैडर के 1998 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी हैं। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के दौरान उन्होंने नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल में जॉइंट सेक्रेटरी के रूप में जिम्मेदारी सभाली। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण संस्थान में काम करने का उनका अनुभव राज्य में नई जिम्मेदारी मिलने पर भी अहम माना जा सकता है। अब निगाहे राजस्थान सरकार के अगले कदम पर टिकी हैं। सवाल यह है कि राज्य सरकार उन्हें पुलिस मुख्यालय में कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपती है या किसी अन्य अहम पद पर नियुक्त करती है। केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे इस वरिष्ठ अधिकारी की अगली पोस्टिंग आने वाले दिनों में पुलिस हलकों में चर्चा का विषय बनी रह सकती है।

पोस्टिंग को लेकर चर्चाएं

राजस्थान लौटने के बाद आलोक वशिष्ठ ने जॉइनिंग दे दी है, लेकिन अभी उन्हें नई जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है। ऐसे में प्रशासनिक और पुलिस महकमे में उनकी संभावित पोस्टिंग को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। वर्ष 1998 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी होने के कारण उनके अनुभव और वरिष्ठता को देखते हुए राज्य सरकार उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकती है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery