Tuesday, August, 12,2025

पहली ही बैठक में जलदाय विभाग के अधिकारियों की लगाई क्लास

जयपुर: जलदाय विभाग के नव नियुक्त अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) अखिल अरोड़ा ने जल भवन में पहली बैठक में अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। करीब दो घंटे चली बैठक में उन्होंने पेयजल आपूर्ति की गुणवत्ता और समयबद्ध कार्यों पर विशेष ध्यान देने को कहा।

बांसवाड़ा, जालोर, झालावाड़, सांगानेर और भरतपुर की पेयजल समस्याओं पर जवाब मांगते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारी मुख्य कार्य छोड़ अन्य चीजों में ध्यान दे रहे हैं। अरोड़ा ने जल जीवन मिशन के तहत खंडार प्रोजेक्ट के अधूरे कार्यों को प्राथमिकता देने और नए प्रोजेक्ट्स शुरू करने से पहले मौजूदा कार्य पूरे करने को कहा। उन्होंने मल्टीस्टोरी बिल्डिंग्स के लिए नई पॉलिसी तैयार करने और हर सप्ताह दो डिजिटल रिपोर्ट्स अनिवार्य रूप से जमा कराने के निर्देश भी दिए।

मीडिया की खबरों का इंतजार क्यों ?

अरोड़ा ने अधिकारियों की तैयार पीपीटी को दरकिनार करते हुए कहा कि मुझे कागजी नहीं, डिजिटल रिपोर्ट चाहिए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मीडिया में खबरें आने पर ही क्यों जागते हैं? पहले से निर्धारित काम कर सकते हैं। मानकों के विपरीत काम करने वाले अधिकारियों और ठेकेदारों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी। बैठक में सभी मुख्य अभियंता और अतिरिक्त मुख्य अभियंता मौजूद थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery