Wednesday, August, 12,2026

रिश्वत मामले में जेल जा चुके आकाश रंजन की देवस्थान विभाग में फिर 'दबंग' एंट्री

जयपुर: राजस्थान के देवस्थान विभाग (जयपुर) में 'सहायक आयुक्त प्रथम' का पद पिछले 8 वर्षों से प्रशासनिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। साल 2018 से इस एक कुर्सी पर केवल दो राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों आकाश रंजन और रतनलाल योगी का ही दबदबा रहा है। हाल ही में जारी 183 आरएएस अधिकारियों की तबादला सूची में भ्रष्टाचार के आरोपी आकाश रंजन की दोबारा इसी पद पर तैनाती ने प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थिति यह है कि एक जाता है तो दूसरा वापिस आ जाता है। 2018 में आकाश रंजन सहायक आयुक्त प्रथम के पद पर पदस्थापित हुए थे। 2019 में उनके स्थान पर रतनलाल योगी आ गए। इसके बाद 2021 में फिर से आकाश रंजन आ गए। 2023 में आकाश रंजन भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित हुए तो रतनलाल योगी फिर से आ गए। 2026 की पिछली तबादला सूची में योगी का तबादला हुआ तो बहाल होने के बाद आकाश रंजन फिर से सहायक आयुक्त-प्रथम, देवस्थान के पद पर आ गए हैं।

प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में चर्चा

मंगलवार को जैसे ही 183 आरएएस अफसरों की तबादला सूची आई तो इसमें आकाश रंजन को देवस्थान में लगाने पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। प्रशासनिक और राजनीतिक हलकों में इसे लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा।

8 साल से 'म्यूजिकल चेयर' का घटनाक्रम

  • 2018: आकाश रंजन पहली बार सहायक आयुक्त (प्रथम) के पद पर तैनात हुए।
  • 2019: आकाश रंजन की जगह रतनलाल योगी की नियुक्ति हुई।
  • 2021: रतनलाल योगी को हटाकर आकाश रंजन को पुनः इसी पद पर लाया गया।
  • 2023: भ्रष्टाचार मामले में विवाद बढ़ने के बाद आकाश रंजन निलंबित हुए तो रतनलाल योगी की फिर वापसी हुई।
  • 2026: योगी का तबादला होने और बहाली मिलने के बाद आकाश रंजन को एक बार फिर देवस्थान विभाग में वही कुर्सी सौंप दी गई।

ACB कर चुकी है गिरफ्तार

एसीबी ने आकाश रंजन को जुलाई 2024 में सात साल पुराने 8000 रुपए की रिश्वत लेने के मामले में गिरफ्तार कर लिया था। आकाश रंजन उस समय भी देवस्थान विभाग, जयपुर में सहायक आयुक्त के पद पर ही कार्यरत थे। रंजन को 7 साल पुराने यानी 2017 में अलवर के तिजारा में तहसीलदार रहते हुए रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया था। रिश्वतखोरी का यह मामला तत्कालीन वसुंधरा राजे की सरकार में सामने आया था। इस मामले में दलाल और एक लिपिक तो गिरफ्तार हो गए थे, लेकिन आकाश रंजन फरार हो गया था। एसीबी ने मामले की जांच पूरी करने के बाद फरवरी 2022 में एसीबी कोर्ट अलवर में आरोप पत्र दाखिल किया था। कोर्ट में बार-बार बुलाए जाने पर भी आरोपी आकाश रंजन हाजिर नहीं हुए थे। इसके बाद कोर्ट ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। एसीबी ने गिरफ्तारी वारंट की तामील करते हुए आकाश रंजन को 15 जुलाई 2024 को जयपुर के बड़ पीपली, सीकर रोड स्थित मेरी गोल्ड पब्लिक विद्यालय से गिरफ्तार करके अगले दिन कोर्ट में पेश किया था। गिरफ्तारी के बाद सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery