Wednesday, August, 13,2025

आग ने बुझा दिए कई घरों के चिराग लपटों में समा गईं चीखें

जयपुर: अजमेर रोड पर हुए हादसा इतना भयाका था कि जिसने भी देखा वो सहम गया। टैंकर गैस के रिसाव के साथ ही आग की लपटें हवा में फैल गई। इस दौरान जो कुछ भी इन लपटों की जद में आया वो खाक हो गया। वाहनों में जिंदा जले लोगों की चीखें आग की लपटों में समा गई। हादसे के बाद फैले सन्नाटे ने तो एक बार फिर से कोरोनाकाल में लगाए गए लॉकडाउन की याद दिला दी। हमेशा व्यस्त रहने वाले इस हाईवे पर घटना के बाद सन्नाटा पसरा नजर आया। सिर्फ प्रशासन अपना काम कर रहा था। पशु- पक्षी पेड़ पौधे भी आग की चपेट में आ गए। जिस किसी ने भी इस भयावह मंजर को देखा वो देखता ही रह गया। इस हादसे ने कई घरों के चिराग बुझा दिए। राजस्थान ही नहीं पूरे देश में शुक्रवार को इस घटना की चर्चा रही।

 

आग में झुलसने के बाद मदद को चिल्लाए घायल
हादसे के बाद मचे हाहाकार में जलते हुए लोग इधर-उधर बचने के लिए भागने लगे। जान बचाने की गुहार लगाते हुए झुलसे लोग जोर-जोर से चिल्लाने लगे। जिन्हें बचाने के लिए लोग अपनी जान की परवाह किए बिना दौड पड़े। इसी बीच घटना के सीसीटीवी व कई खौफनाक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें एक शख्स पूरा जला हुआ नजर आ रहा है, जो खुद को बचाने की गुहार लगा रहा है। ये व्यक्ति हरलाल था जो आग में झुलसने के बाद अपने मामा को मोहनलाल की मदद के लिए पुकार रहा था। जिससे इलाज के लिए भर्ती कराया गया।

 

छह मृतकों की हुई पहचान
हादसे में मारे गए लोगों में राधेश्याम चौधरी भांकरोटा, शहाबुद्दीन रायबरेली, अनिता मीणा महिला कांस्टेबल आरएसी मौजमाबाद, हरलाल गुरारा सीकर, शाहीद उदयपुर, फैजान और महेन्द्र परबतसर नागौर शामिल है। पांच मृतकों की शिनाखत नहीं हुई है।

 

इन घायलों का चल रहा इलाज
जानकारी के अनुसार अस्पताल में गोविंद नारायण (30), संदीप (30), बनवारी लाल (32), शाहिद (34), अशोक पारीक (35), वंजीता (23), लाला राम (28), नरेश (36), अमर (42), शिवा (32), राजू राज (40), गीता (23), शैलेन्द्र (35), लोकेश कुमार (18), शबनम (24), राजू लाल जाट (34), बबलू गुर्जर (21), कपिल (24), सुरेन्द्र (50), महेन्द्र (42), सुनील (20), अशोक (35), जगदीश रेगर (30), भीमराज मौना (28), युसूफ (45), लीला (45), लक्ष्मण (57), विजेन्द्र (36) और निर्मला (68) गंभीर हालत में जिंदगी मौत से जूझ रहे


बस में सवार थे 34 यात्री
आग की चपेट में आई बस में 34 लोग सवार थे। यह बस रात 9 बजे उदयपुर से चलकर सुबह 6 बजे अयपुर पहुंचती है। बस मालिक अब्दुल खान ने बताया कि आगजनी के बाद उसकी सवारियों से मोबाइल पर बात हुई थी। इनमें 8 सवारी घायल हुई थी। आगजनी के बाद बस का दरवाजा लॉक हो गया था। बस के शीशे तोड़कर सवारियों बाहर निकली थीं।

 

एफएसएल रिपोर्ट में होगा खुलासा
डीसीपी वेस्ट अमित कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि अग्रकांड कंटेनर, गैस टैंकर र में हुई भिंडत के बाद एलपीजी गैस से लगी लगी आग से हुआ है। हालांकि हादसे की पूरी वजह एफएसएल रिपोर्ट आने के बाद सामने आएंगी

 

बर्न आईसीयू में दर्द से कराह रहे घायल
आग की लपटों से झुलसे लोगों की एसएमएस अस्पताल के बर्न वार्ड, आईसीयू में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। पूरा वार्ड में मरीजों की कराहने की आवाज सुनाई दे रहीं थी। वहीं आईसीयू में घायलों से मिलकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। उनकी आंखों से आआंसू नहीं थम रहे थे। आईसीयू के बाहर मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला। अस्पताल परिसर इमरजेंसी की तरफ पुलिस छावनी में तब्दील हो गया था। कड़ी निगरानी के बीच पटनास्थल से एम्बुलेस घायलों को लेकर एसएमएस अस्पताल पहुंच रही थीं। मरीजों का नाम लिस्ट में नहीं था। पहचान का पता नहीं लगने से दिक्कतें हुई। इथर अपने लोगों को ढूंढने के लिए परिजन इधर-उधर भागदौड कर रहे थे। हालांकि उपचार सभी का हो रहा था। इसके लिए अस्पताल प्रशासन पहले से चाक चौबंद था। घायलों को कोई परेशानी ना हो इसके इंतजाम कर लिए गए थे। महिला पुरुषों के साथ घायलों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

 

पास से गुजर रही है गैस की पाइप लाइन
जिस जगह ब्लास्ट हुआ था। उसके पास से गैल इंडिया की गैस पाइप लाइन गुजर रही है। गनीमत रही आगजनी में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त नहीं हुई, नहीं तो और भी बड़ा हादसा हो सकता था। बताया जा रहा है कि पाइन लाइन जमीन के तीन मीटर नीचे से गुजर रही है।

 

15 घंटे बाद खोला गया यातायात
हादसे के बाद अजमेर-दिल्ली हाईवे पर लंबा जाम लग गया था। जिसे 15 घंटे बाद रात करीब 8 बजे खोला गया। इससे पहले दिनभर में हाईवे पर जले हुए वाहनों को राजमार्ग से हटाने का कार्य जारी रहा। हादसे के बाद लंबे जाम में फंसे ट्रक चालकों को स्थानीय ट्रांसपोर्टरों ने चाय, नाश्ता और बिस्किट बांट।

 

ब्लैक स्पॉट्स को ठीक करने के लिए चलेगा विशेष अभियानः CM
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए विशेष अभियान चलाकर ब्लैक स्पॉट्स को ठीक करने के निर्देश दिए है। सीएम ने कहा कि सड़कों के दुर्घटना संभावित स्थानों को चिह्नित कर इनका जल्द सुधार किया जाए ताकि वाहन दुर्घटनाओं से होने वाले जान-माल के नुकसान को रोका जा सके। मुख्यमंत्री ने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान कार्यों की गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए और कामों को निर्धारित अवधि में पूरा करवाया जाए।

 

धमाका हुआ तो लगा कहीं सिलेंडर फट गया
कृष्णा कॉलोनी निवासी किशन सैनी ने बताया कि पांच बजे उठकर सिलेंडर सप्लाई करने लग जाता हूं। शुक्रवार को सुबह बाइक पर सिलेंडर रख रहा था, तभी धमाके की आवाज आई। छत पर जाकर देखा तो डीपीएस स्कूल के आस-पास आग की लपटे दिखी। यहां पहुंचा तो एलपीजी से भरा टैंकर थथक रहा था। रोड के दूसरी ओर इंडियन ऑयल कंपनी का एलपीजी से भरा गैस सिलेंडर खड़ा था। जिसका केबिन जल गया था।

 

सर्विस लेन क्लियर नहीं रहती, भरे रहते हैं वाहन
प्रत्यक्षदर्शी मुकेश सैन ने कहा कि अजमेर रोड सर्विस लेन पर गाड़िया खड़ी रहने के कारण एम्बुलेंस तक नहीं निकल पा रही थी। कम से कम प्रशासन को यह तो करना ही चाहिए कि सर्विस लेन की ती क्लियर रखना चाहिए। लोग रोजाना सुबह जब काम पर निकलते हैं तो आमतौर पर सर्विस लेन से गुजरने की जगह नहीं मिलती है। अजमेर रोड पर हर तरफ भारी भरकम वाहनों से भी एक्सीडेट का डर लगा रहता है।

 

दोस्त ने बचाई पति-पत्नी की जान
घायल रमेश शर्मा, नीरा शर्मा पति-पारी है। सुबह नौकरी के लिए सी-स्कीम जा रहे थे। हादसे के बाद रमेश ने दोस्त मुकेश को फोन किया कि हमें बचा लो। घटना स्थल पर पहुंचकर मुकेश और शिल्पा दोनों घायलों को पहले निजी अस्पताल ले गए, वहां से एम्बुलेस में एसएमएस के बर्न आईसीयू वार्ड लेकर आए।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery