Sunday, April, 12,2026

जयपुर में भीषण सड़क हादसा: बस और कार की टक्कर महाकुम्भ में जा रहे 8 दोस्तों की मौत

जयपुर : अजमेर हाईवे पर दूदू के पास गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई और 6 घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ, जब एक रोडवेज बस का टायर फटने से वह बेकाबू होकर दूसरी लेन में जा घुसी और सामने से आ रही ईको कार से टकरा गई। पुलिस के अनुसार, जोधपुर डिपो की रोडवेज बस जयपुर से अजमेर जा रही थी, जबकि ईको कार अजमेर से जयपुर आ रही थी। दूदू के मौखमपुरा क्षेत्र में अचानक बस का टायर फट गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर कार से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह पिचक गई और उसमें सवार सभी 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। एसपी आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि घटना के तुरंत बाद पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और घायलों का इलाज जारी है। हादसे के कारण कुछ देर तक हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही।

भीलवाड़ा के कोटड़ी निवासी थे सभी मृतक
हादसे में मरने वालों में भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी इलाके के 8 लोग शामिल हैं। इनमें दिनेश कुमार, सुरेश रेगर, बबलू मेवाड़ा, किशनलाल, रविकांत, बाबू रेगर, नारायण लाल बैरवा और प्रमोद सुथार शामिल हैं। ये सभी दोस्त प्रयागराज महाकुम्भ के लिए रवाना हुए थे। हादसे की सूचना मिलते ही मृतकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई। भीलवाड़ा के बड़लियास गांव से आए पूर्व सरपंच प्रकाश रेगर ने सरकार से प्रत्येक मृतक के परिवार को 21 लाख रुपए और सरकारी नौकरी देने की मांग की है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery