Friday, June, 27,2025

7 घंटे का इंतजार, न उड़ान मिली ना ही खाना

जयपुर: जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार का दिन करीब 200 यात्रियों के लिए बेहद थकाने वाला और निराशाजनक रहा। एयर इंडिया एक्सप्रेस की बेंगलुरु जाने वाली फ्लाइट IX-2749 सुबह 11:30 बजे उड़ान भरने वाली थी, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण इसे तीन बार टेकऑफ की कोशिशों के बावजूद रद्द कर दिया गया।

यात्रियों को हर बार फ्लाइट में बैठाया गया, लेकिन एसी तक चालू नहीं किया गया। लंबे इंतजार के बाद जब शाम करीब 6:30 बजे फ्लाइट पूरी तरह रद्द कर दी गई तो यात्रियों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों का कहना था कि एयरलाइन ने न तो ठीक से जानकारी दी और ना ही खाने-पीने की कोई व्यवस्था की। परेशान यात्री एयरपोर्ट की लॉबी में इकड्डा होकर वैकल्पिक फ्लाइट और रिफंड की मांग करने लगे। शुरू में कंपनी ने रिफंड देने से इनकार कर दिया, लेकिन जब हंगामा बढ़ा तो एक सप्ताह में ऑनलाइन भुगतान का वादा किया गया। यात्रियों ने एयरलाइन पर तानाशाही और लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि ऐसे मामलों पर सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए, ताकि यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के साथ खिलवाड़ न हो।

गर्मी में परेशान होते रहे यात्री

फ्लाइट रद्द होने के बाद यात्रियों में गहरा आक्रोश देखने को मिला। कई यात्रियों ने कहा कि कंपनी ने शुरुआत से ही लापरवाही भरा व्यवहार किया। सुबह से शाम तक न उन्हें सही जानकारी दी गई, ना ही किसी ने उनकी परेशानियों को गंभीरता से लिया। कुछ बुजुर्ग यात्री और महिलाएं घंटों गर्मी में परेशान रहीं। यात्रियों ने सवाल उठाया कि जब फ्लाइट तकनीकी रूप से तैयार नहीं थी, तो बार-बार उन्हें क्यों फ्लाइट में बैठाया गया? एयरलाइन की और से कोई ठोस जवाब न मिलने पर यात्रियों ने मांग की कि ऐसी घटनाओं के लिए जवाबदेही तय होनी चाहिए और सरकार को इस तरह की लापरवाह एयरलाइनों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery