Friday, July, 17,2026

शहीद खेमाराम की राजकीय सम्मान से अंत्येष्टि, उमड़े लोग

जयपुर: असम के जोरहाट स्थित भारतीय वायु सेना के एएन-32 विमान हादसे में शहीद हुए अग्निवीर (वायु) खेमाराम कुमावत का पार्थिव शरीर सोमवार को विशेष विमान से जयपुर एयरपोर्ट लाया गया।

एयरपोर्ट पर जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और सैन्य अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधि मंत्री जोगाराम पटेल, सांसद मंजू शर्मा, जिला कलक्टर संदेश नायक और जिला सैनिक कल्याण अधिकारी जय राठौड़ उपस्थित रहे। सभी ने शहीद के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को नमन करते हुए परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। एयरपोर्ट से शहीद का पार्थिव शरीर सैन्य सम्मान के साथ उनके पैतृक गांव पांचोता (जिला डीडवाना-कुचामन) ले जाया गया। मार्ग में नावां के सांभर चौराहे से हेमपुरा मार्ग होते हुए लगभग 5 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों, युवाओं और सामाजिक संगठनों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय के नारों के साथ शहीद को अंतिम विदाई दी। गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, जहां हजारों लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

वर्ष 2022 में हुए वायुसेना में भर्ती

खेमाराम कुमावत का जन्म पांचोता के कलाली नदी क्षेत्र में हुआ था। वर्ष 2022 में अग्निवीर योजना के तहत उनका भारतीय वायु सेना में चयन हुआ था। इससे पहले 2020 में भी उनका चयन हआ था लेकिन भर्ती प्रक्रिया रद्द होने से उनका सपना कुछ समय के लिए रुक गया था। परिजनों के अनुसार खेमाराम चार भाई-बहन हैं और परिवार का जुड़ाव लंबे समय से देश सेवा से रहा है। उनके बड़े भाई सीआईएसएफ में और छोटे भाई सीआरपीएफ
में कार्यरत हैं। शहीद की 1 जुलाई को सगाई तय थी, लेकिन उससे पहले यह दुखद हादसा हो गया। विमान हादसे में खेमाराम सहित कुल पांच जवान शहीद हुए थे, जिससे पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery