Saturday, July, 25,2026

अभियोजन अधिकारी 50 हजार की घूस लेते गिरफ्तार

जयपुर: एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय एसीजेएम नंबर-एक नीमकाथाना (जिला सीकर) में तैनात सहायक निदेशक अभियोजन कौशल सिंह राठौड़ को 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। एसीबी सीकर इकाई ने एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रैप कार्रवाई को अंजाम दिया। एसीबी के महानिदेशक पुलिस गोविंद गुप्ता ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका पुत्र एक संगठित गिरोह से जुड़े मामले में नीमकाथाना जेल में बंद है और उसका प्रकरण न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि सहायक निदेशक अभियोजन कौशल सिंह राठौड़ ने अभियोजन पक्ष को कमजोर करने और प्रभावी पैरवी नहीं करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत के अनुसार आरोपी ने प्रकरण से धाराएं हटवाने तथा मामले में मदद करने के बदले 3 लाख 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी। शिकायत के सत्यापन के दौरान 3 लाख रुपए की रिश्वत मांग की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से ट्रैप बिछाया और जयपुर रेलवे स्टेशन के पास परिवादी से 50 हजार रुपए की पहली किस्त लेते ही आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एसीबी जयपुर के उपमहानिरीक्षक पुलिस डॉ. रामेश्वर सिंह के सुपरविजन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय कुमार तथा पुलिस निरीक्षक सुभाष मील के नेतृत्व में की गई।

 

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery