Saturday, August, 22,2026

गणगौर टेलीविजन पर गूंज री 'मायड़ भाषा' री मिठास

जयपुर: गणगौर टीवी पर प्रसारित हो रहा लोकप्रिय कार्यक्रम 'आवो सीखां राजस्थानी' इन दिनों दर्शकों के बीच खासा चर्चा में है और अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। मायड़ भाषा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू किए गए इस्स कार्यक्रम के तहत हाल ही में खास मेहमान के तौर पर पहुंचे प्रसिद्ध रचनाकार डॉ. सत्येंद्र चारण और स्वाति जांगिड़ ने राजस्थानी भाषा के अनमोल शब्दों के सुंदर अर्थ और उनके गहरे मायने दर्शकों के सामने रखे। कार्यक्रम के दौरान मेहमानों ने 'औरण', 'औबाणो', 'औगण', 'ओछो', 'ओगणियो', 'टंक', 'टेट', 'टंटो', 'टकसाळ', 'तावडो', 'आथण' और 'गाबा' जैसे अनमोल राजस्थानी शब्दों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने इन शब्दों के माध्यम से मायड़ भाषा की समृद्धि और इसके व्यावहारिक महत्व को बहुत ही सरल अंदाज में समझाया, जिसे दर्शकों ने बेहद सराहा। साथ ही कई कहावतों और मुहावरों को शब्दार्थ करते हुए बेहतर तरीके से समझाया है।

पवन अरोड़ा ने किया स्वागत

मायड भाषा को एक मिशन के रूप में आगे बढ़ा रहे गणगौर टेलीविजन के सीईओ एवं एमडी पवन अरोड़ा ने दोनों मेहमानों से खास मुलाकात की। उन्होंने सत्येंद्र चारण और स्वाति जांगिड़ का फूलों का गुलदस्ता भेंट कर, साथ ही शॉल और ओढ़नी ओढ़ाकर पारंपरिक व आत्मीय तरीके से अभिनंदन किया। इस अवसर पर पवन अरोड़ा ने कहा कि मायड़ भाषा इतनी मीठी और सजीली है, जो हर राजस्थानी का सीना गर्व से चौड़ा कर देती है। यह भाषा न केवल हमें आपस में जोड़ती है, बल्कि देश-विदेश में हमारे इलाके और संस्कृति की एक विशिष्ट पहचान भी कायम करती है। इसका मीठापन और अपनापन हमे अपनी ओर खींचता है।

दर्शकों में दिख रहा सीखने का चाव

कार्यक्रम के प्रसारण और इस अनूठी मुलाकात के बाद मायड़ भाषा के प्रेमियों में राजस्थानी सीखने का भारी चाव देखने को मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी गणगौर टीवी के इस सकारात्मक प्रयास की जमकर सराहना हो रही है और दर्शक इसे संस्कृति संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बता रहे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery