Tuesday, July, 14,2026

योजनाओं के क्रियान्वयन में ढिलाई बर्दाश्त नहीं

जयपुर: डिस्कॉम्स चेयरमैन एवं जयपुर विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक आरती डोगरा ने बुधवार को विद्युत भवन में दो महत्वपूर्ण बैठकें ली। डोगरा ने मानसून के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने और पीएम कुसुम योजना के तहत सौर ऊर्जा परियोजनाओं को गति देने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने के साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जाए।

विद्युत अभियंताओं की बैठक में डोगरा ने प्री-मानसून मेंटेनेंस कार्यों की समीक्षा करते हुए शॉर्ट सर्किट, करंट लीकेज और अन्य विद्युत हादसों की रोकथाम को सर्वोच्च प्राथमिकता बताया। उन्होंने जर्जर पोल बदलने, झुलते तारों को कसने, पेड़ों की टहनियों की छंटाई, ट्रांसफार्मरों की अर्थिंग जांच और जलभराव वाले क्षेत्रों में सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही फॉल्ट रेक्टिफिकेशन टीमों को 24 घंटे सक्रिय रखने और आवश्यक सामग्री की उपलब्धता बनाए रखने को कहा।

सोलर पावर एवं बैंक प्रतिनिधियों से चर्चा

आरती डोगरा ने बैंक प्रतिनिधियों और सोलर पावर डेवलपर्स के साथ पीएम कुसुम योजना की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने बैंकों से पात्र डेवलपर्स के ऋण आवेदनों का त्वरित निस्तारण करने तथा प्रक्रिया को सरल बनाने का आग्रह किया। बैठक में कहा कि जुलाई से प्रत्येक माह जोनल स्तर पर शिविर आयोजित कर लंबित ऋण मामलों का समाधान किया जाएगा। किसानों को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने वाली इस योजना को गति देना सभी की जिम्मेदारी है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery