Thursday, April, 10,2025

भारत जल आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ा रहा कदम: CM भजनलाल

जयपुर : देश में जल प्रबंधन को प्रभावी बनाने और 'विकसित भारत 2047' के लक्ष्य को साकार करने के लिए उदयपुर में राज्यों के जल मंत्रियों का दूसरा अखिल भारतीय सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में जल आत्मनिर्भरता को लेकर व्यापक चर्चा हुई।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जल प्रबंधन पर राज्य सरकार की योजनाओं को साझा करते हुए कहा कि भविष्य की पीढ़ियों को सुरक्षित और समृद्ध जीवन देने के लिए जल संरक्षण और आत्मनिर्भरता के लिए सुव्यवस्थित रोडमैप आवश्यक है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जल प्रबंधन को राज्यों के बीच समन्वय और सहयोग का विषय बनाने की सराहना की। इस अवसर पर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने जल संकट को लेकर तीसरे विश्व युद्ध की संभावना जताई थी, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों से जल प्रबंधन को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा, अगर भविष्य में तीसरा विश्व युद्ध पानी के लिए होता है, तो भारत उसमें शामिल नहीं होगा।

नई परियोजनाओं से राजस्थान को मिलेगा अधिक पानी

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बताया कि 'कर्मभूमि से मातृभूमि' कार्यक्रम के तहत प्रवासी राजस्थानी प्रदेश के 60,000 गांवों में भूजल पुनर्भरण के लिए रिचार्ज वेल बनाने में योगदान दे रहे है। उन्होंने 'राम जल सेतु लिंक परियोजना' को प्रदेश की जीवनरेखा बताया, जिससे 17 जिलों में 4 लाख हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई और 3 करोड़ से अधिक लोगो को पेयजल उपलब्ध होगा।

प्रदेश में सरप्लस पानी की संभावनाएं बढ़ गई : पाटिल

केंद्रीय मंत्री पाटिल ने कहा कि इस परियोजना से राजस्थान को अतिरिक्त पानी मिलेगा, वहीं यमुना जल समझौते के तहत यमुना का सरप्लस वाटर राजस्थान लाने की संभावनाएं बढ़ गई है। इस सम्मेलन में देशभर के 41 राज्यों के जल मंत्री, 41 सचिव और 300 से अधिक इंजीनियर व अधिकारी शामिल हुए।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery