Tuesday, December, 16,2025

प्रचार रथ पर सवारी, डोर-टू-डोर पहुंचेगी उपलब्धियों की बयार

जयपुर: राज्य सरकार के दो साल पूरे होने पर शुक्रवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा हरिश्चन्द्र माथुर राजस्थान लोक प्रशासन संस्थान से 50 विकास रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये रथ 200 विधानसभा क्षेत्रों के गांव-गांव, मोहल्ले-मोहल्ले तक पहुंचकर ऑडियो-वीडियो के जरिए सरकार की योजनाएं, उपलब्धियां और नीतिगत सुधार जनता तक पहुंचाएंगे।

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में वित्त आयोग अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, कैबिनेट मंत्री जोगाराम पटेल और प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। चतुर्वेदी ने कहा कि भजनलाल सरकार ने जनसेवा को सर्वोच्च रखकर बजट घोषणाएं धरातल पर उतारों और पेपर लीक माफिया पर नकेल कसी। कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए बोले लोकतंत्र की हत्या करने वाली कांग्रेस पहले अपने गिरेबान में झांके।
पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने संकल्प के साथ पेयजल, बिजली, सड़क और कानून व्यवस्था मजबूत की। ईआरसीपी, यमुना जल समझौता, इंदिरा गांधी नहर परियोजना, राम जल सेतु लिंक जैसी लटकी परियोजनाएं आगे बढ़ीं। जवाई-सेती बांध की मरम्मत हुई। 22 जिलों में दिन में बिजली, 2027 तक पूरे राज्य में दिन की बिजली का लक्ष्य है। सौर-पवन ऊर्जा में रिकॉर्ड, सड़क नेटवर्क में राजस्थान अव्वल है। कांग्रेस के तंज पर बोले उनके पास बताने को कुछ नहीं। कथनी-करनी का फर्क सिर्फ उनमें है।

सीएस ने तैयारियों की समीक्षा की

मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने गुरुवार को वीसी कर 200 विकास रथों की तैयारियों की समीक्षा की। सभी विधानसभा क्षेत्रों में रथ ऑडियो-वीडियो के जरिए सरकार की फ्लैगशिप योजनाएं, नीतिगत सुधार व उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाएंगे। रथों की जियो टैगिंग कर राज्य स्तर पर कंट्रोल रूम से रोज ट्रैकिंग होगी। सुरक्षा के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा, रात्रि विश्राम पंचायत भवन व रथ थाने में खड़े होंगे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery