Friday, June, 27,2025

ओवरलोड वाहनों से वसूले 30 लाख

जयपुर : जयपुर जिले में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 30 लाख रुपए का जुर्माना वसूला। 

जिला कलेक्टर डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी के निर्देशों के बाद जयपुर आरटीओ द्वितीय ने 26 घंटे का सघन जांच अभियान चलाकर ओवरलोड वाहनों की जांच की। आरटीओ द्वितीय धर्मेंद्र चौधरी ने बताया कि अभियान के तहत रेनवाल, कालवाड़, जोबनेर, चौमूं, कालाडेरा, जाटावाली सहित अन्य क्षेत्रों में ओवरलोड वाहनों की जांच की गई।

कुल 71 ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 30 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया। अभियान के बाद ओवरलोड माफिया में हड़कंप मच गया। इस सघन जांच अभियान के लिए गठित दल में जिला परिवहन अधिकारी, जयपुर द्वितीय संजय शमां, जिला परिवहन अधिकारी चौमूं अनूप सहरिया, प्रादेशिक परिवहन कार्यालय जयपुर द्वितीय के परिवहन निरीक्षक राजेश कुमार चौधरी, जिला परिवहन कार्यालय शाहपुरा के परिवहन निरीक्षक बाबूलाल मीणा, जिला परिवहन कार्यालय चौमूं के परिवहन निरीक्षक बिजेंद्र मीणा आदि शामिल रहे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery