Thursday, July, 02,2026

डिप्टी सीएम से वार्ता बेनतीजा: परिवहन निरीक्षकों को अवैध हिरासत में रखने का मामला निरीक्षक आज रहेंगे सामूहिक अवकाश पर

जयपुर धौलपुर एसपी द्वारा दो परिवहन निरीक्षकों को अवैध हिरासत में रखने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर परिवहन निरीक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा से उनके आवास पर मुलाकात की। संघ ने बैरवा को ज्ञापन देकर धौलपुर में हुई घटना की जानकारी दी। बैरवा ने घटना को लेकर नाराजगी जताई। इसके बाद फिर निरीक्षक संघ कार्यालय में निरीक्षकों की बैठक में बैरवा के साथ हुई वार्ता पर सदस्यों में सहमति नहीं बन पाई।

उसके बाद शाम 6 बजे फिर डिप्टी सीएम बैरवा के साथ बैठक हुई, लेकिन इस बैठक में भी सदस्यों के साथ सहमति नहीं बनी। इस पर संघ ने मामले में सकारात्मक कार्रवाई किए जाने तक कार्य बहिष्कार रखने का निर्णय लिया। मामले में डीजीपी के निर्देश पर बनाई जांच टीम बुधवार को उन्हें जांच रिपोर्ट पेश करेगी। हड़ताल के चलते प्रदेश में प्रवर्तन से जुड़ा काम नहीं हुआ। इससे पहले सोमवार को पदाधिकारियों ने अतिरिक्त आयुक्त रेनू खंडेलवाल और ओपी बुनकर से मुलाकात कर कार्रवाई की मांग की थी। वहीं, निरीक्षकों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन भी किया था।

रणनीति पर आज होगी चर्चा
सभी निरीक्षक आगे की रणनीति के लिए बुधवार को 11 बजे एक बार फिर मीटिंग करके निर्णय लेंगे। वहीं, बुधवार सुबह से सभी निरीक्षकों ने सामूहिक अवकाश पर रहने का निर्णय लिया। इस बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष राजेश चौधरी ने की।

एसपी पर कार्रवाई करने की मांग
निरीक्षक संघ ने सरकार से मांग की है कि धौलपुर एसपी सुमित मेहरड़ा विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं को रोकने ​के लिए दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। 

परिवहन सेवा परिषद ने दिया समर्थन
परिवहन निरीक्षक संघ की हड़ताल को राजस्थान परिवहन सेवा परिषद ने भी समर्थन ​दिया। साथ ही ऑल इंडिया मोटर ड्राइविंग स्कूल एसोसिएशन और राजस्थान बस ऑपरेटर्स बस एसोसिएशन ने हड़ताल का समर्थन दिया है।  

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery