Sunday, June, 28,2026

तेज बारिश में द्रव्यवती नदी में बहा बालक, 24 घंटे बाद मिला शव

जयपुर: जयपुर में गुरुवार को हुई तेज बारिश के दौरान शिप्रापथ थाना इलाके में एक 11 वर्षीय बालक द्रव्यवती नदी के तेज बहाव में बह गया। करीब 24 घंटे चले सर्च ऑपरेशन के बाद शुक्रवार शाम सिविल डिफेंस की टीम ने बच्चे का शव नदी से बाहर निकाला। थाना प्रभारी महेंद्र यादव ने बताया कि मृतक बालक मोनू (11) मूल रूप से असम का रहने वाला था। उसके पिता जगन्नाथपुरी, सेकंड त्रिवेणी नगर में किराए से रहते हैं और फैक्ट्री में काम करते हैं। परिवार कुछ दिन पहले ही बजाज नगर से यहां शिफ्ट हुआ था। जानकारी के अनुसार गुरुवार को एकादशी के दिन मोनू कॉलोनी के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान शाम को हुई तेज बारिश में वह बच्चों के साथ पानी में नहाने लगा। तभी अचानक तेज बहाव में बहकर वह द्रव्यवती नदी की ओर चला गया। इस दौरान उसके साथ खेल रहे बच्चे भी छोटी उम्र के थे। रात करीब 11 बजे परिजनों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर देर रात से ही सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

शुक्रवार सुबह पुलिस ने कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिसमें मोनू बच्चों के साथ खेलता हुआ नजर आया। पूछताछ में अन्य बच्चों ने बताया कि वह पानी के तेज बहाव में बह गया था। अपराह्न करीब 3:30 बजे कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम से सूचना मिलने पर सिविल डिफेंस टीम ने महारानी पुलिया के पास सर्च अभियान शुरू किया। लगभग साढ़े तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने बच्चे का शव घटनास्थल से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर नदी से निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery