Monday, April, 07,2025

नियमित शिक्षक को सरप्लस घोषित करने पर लगाई रोक

राजस्थान सिविल सेवा अपीलीय अधिकरण ने महात्मा गांधी स्कूल में कार्यरत नियमित शिक्षक के स्थान पर संविदाकर्मी को नियुक्त कर उसे सरप्लस घोषित करने को गलत माना है। इसके साथ ही अदालत ने अपीलार्थी नियमित शिक्षक को सरप्लस घोषित करने पर रोक लगा दी है। वहीं उसका अन्य स्कूल में तबादला करने के आदेश की क्रियान्विति पर रोक लगाई है। इसके अलावा अधिकरण ने मामले में शिक्षा सचिव और माध्यमिक शिक्षा निदेशक सहित अन्य को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अधिकरण सदस्य चेतन देवड़ा और सदस्य लेखराज तोसावडा ने यह आदेश संजू की अपील पर दिए। अपील में अधिवक्ता रामप्रताप सैनी ने अधिकरण को बताया कि अपीलार्थी हनुमानगढ़ में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में अंग्रेजी विषय के द्वितीय श्रेणी शिक्षक पद पर तैनात है। उसका साक्षात्कार के जरिए चयन कर 8 सितंबर, 2022 को नियमित नियुक्ति हुई है। इसके बावजूद गत 11 सितंबर को एक संविदाकर्मी को एक साल के लिए इस स्कूल में नियुक्त किया गया और अपीलार्थी को सरप्लस घोषित कर दिया। बाद में उसका दूसरी स्कूल में तबादला भी किया गया। अपील में कहा गया कि संविदाकर्मी को नियुक्त कर नियमित कर्मचारी को सरप्लस घोषित नहीं किया जा सकता। ऐसे में उसे सरप्लस घोषित करने और तबादला आदेश को रद्द किया जाए। जिस पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery